कर्नाटक: विधायक के घर के पास विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यराजेश्वरी नगर में विधायक के घर पर धमाके की खबर सामने आई है। यहां विधायक मुनिरत्ना के घर के पास व्यालविकल में विस्फोट हुआ है, इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नही हो सका है कि यह धमाका किस वजह से हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए बेंगलुरू शहर के पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने बताया कि इस ब्लास्ट में वेंकटेश नाम के व्यक्ति की मौत हो घई है। यह धमाका आज सुबह 9.20 बजे हुए था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और यहां फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications