कर्नाटक के बेलथांगडी की पटाखा कंपनी में विस्फोट, 3 की मौत, कई अन्य घायल
Karnataka News: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के बेलथांगडी में स्थित एक पटाखा कंपनी में रविवार शाम बड़ा विस्फोट हुआ। घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट की गूंज इतनी तेज थी कि कान के पर्दों को चीरते हुए आवाज कई किलोमीटर दूर तक गई।
मृतकों की पहचान वर्गीस (62), स्वामी (60) और चेतन (24) के रूप में की गई है।दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक सीबी ऋषियंत ने कहा कि हम विस्फोट के कारण की जांच करेंगे। दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं। 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका...

स्थानीय लोगों की मानें तो, धमाके की आवाज करीब 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया। लोगों के दिल दहल गए। सूचना पर दमकल की गाडियां मौके पर रवाना हुईं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन, हादसे में 3 की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस पटाखा कंपनी के लाइसेंस और आग लगने संबंधी सुरक्षा इंतेजाम की जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतकों के परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कर्नाटक में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। अनेकल तालुक में एक पटाखा गोदाम में ब्लास्ट हो गया था। जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि, ब्लास्ट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications