Karnataka: हुबली में 5 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी बिहार का प्रवासी मजदूर मुठभेड़ में ढेर

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली (Hubballi) शहर में एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला गया। वहीं, पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी बच्ची को कथित तौर पर एक शेड में लेकर गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर रितेश कुमार के रूप में हुई है। रितेश बिहार के पटना का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से हुबली में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रितेश कुमार ने कथित तौर पर बच्ची को उसके घर के पास खेलते समय उठाया और एक सुनसान शेड में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

Hubballi Police Commissioner N Shashikumar

बच्ची की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। इससे घबराकर आरोपी ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में रितेश को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने उस पर पोक्सो एक्ट, हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

पुलिस मुठभेड़ में मौत

पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने बताया कि रितेश को जब दस्तावेज़ और पहचान सत्यापित करने के लिए उसके ठिकाने पर ले जाया गया, तो उसने अचानक पथराव कर पुलिस से भागने की कोशिश की। सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा, जो उस समय मौके पर मौजूद थीं, ने पहले हवा में चेतावनी देने के लिए फायर किया।

लेकिन जब आरोपी नहीं रुका, तो दो से तीन राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली उसके पैर में और दूसरी पीठ में लगी। रितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर और दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

आरोपी की पृष्ठभूमि

पूछताछ के दौरान रितेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग राज्यों में प्रवासी मज़दूर के रूप में काम कर रहा था। हुबली में वह निर्माण स्थलों और होटलों में मजदूरी करता था और करीब तीन महीने पहले वहां आया था।

पुलिस ने उसकी पृष्ठभूमि की जांच के लिए एक टीम पटना रवाना की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

जनता का आक्रोश और न्याय की मांग

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए, उन्होंने बच्ची के लिए न्याय की मांग की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+