आम इंसान की जेब पर महंगाई की मार, इस राज्य में बढ़ाए जाएंगे तीन रुपये दूध के दाम
Milk price increased soo in karnataka: कर्नाटक सरकार ने आम इंसान को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने राज्य के डेयरी ब्रांड नंदिनी दूध के दाम में जल्द तीन रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मई 2023 में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता को फ्री योजनाओं का लालच देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालने के बाद यहां नागरिकों के लिए लगातार ये दूसरा बड़ा झटका दे रही है।

आम इंसान को महंगाई का एक और झटका
पहले राज्य में प्रति यूनिट बिजली का दाम बढ़ाया गया वहीं अब कांग्रेस सरकार ने दूध के दामों में एक साथ तीन रुपये बढ़ोत्तरी जल्द करने का निर्णय लिया है।
डिप्टी सीएम ने बताया क्यों बढ़ाए जा रहे दूध के दाम
राज्य के दूध ब्रांड नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये की 1 अगस्त से बढ़ोतरी किए जाने की बात कही जा रही है। दूध के दाम बढ़ाए जाने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम दूध के दाम बढ़ाकर किसानों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा हमें किसानों को पैसा देना हैं।
अन्य राज्यों की अपेक्षा कर्नाटक में कम है दूध का दाम
इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा देश भर के राज्यों में दूध की कीमत 50-56 रुपये है वहीं कर्नाटक में दूध के दाम बहुत कम हैं इसलिए हमारी सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए नंदिनी दूध के दाम में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। ऐसा करके हम प्रदेश के किसानों की मदद करना चाहते हैं।
चुनाव से पहले छिड़ी थी नंदिनी बनाम अमूल के बीच जंग
बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव के पहले कर्नाटक में अमूल बनाम नंदिनी युद्ध छिड़ा हुआ था। चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस कांग्रेस और कन्नड़ समर्थक समूह अमूल को बेंगलुरु में फ्रेश दूध और दही बेचने की अनुमति देने पर भाजपा सरकार पर हमलावर हुए थे। कांग्रेस का आरोप था कि कर्नाटक में अमूल के फ्रेश दूध-दही को बेचने की परमीशन देने से राज्य का स्थानीय ब्रांड नंदिनी के कारोबार को नुकसान पहुंचेगा। इस मु्द्दे पर तत्कालीन भाजपा सरकार को कांग्रेस पार्टी ने जमकर घेरा था।
फ्री स्कीमों के लॉलीपाप के साथ बड़ा झटका
कांग्रेस के सत्ता संभालते ही जहां एक तरफ अपने चुनावी वादे पूरा करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बीपीएलकार्ड धारकों को 10 किलो मुफ्त राशन, महिलाओं को प्रति माह दो हजार रुपये, बेरोजगारो को 1500 रुपये की आर्थिक मदद करना शुरू किया वहीं दूसरी तरफ पहले बिजली, दाल, सब्जियों के दाम बढ़ाने के बाद दूध के दाम में एक साथ तीन रुपये की बढ़ोत्तरी करने के ऐलान ने आम इंसान की पीड़ा को बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications