मोदी बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र तुष्टिकरण और प्रतिबंध के बारे में है, राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया
कर्नाटक में मोदी बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र में तुष्टिकरण और प्रतिबंध, उन्हें मेरा बजरंग बली का आह्वान करना पसंद नहीं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब महज चार दिन शेष बचा है। 10 मई को मतदान के 48 घंटे पहले 8 मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा को प्रदेश में जिता कर सत्ता में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर्नाटक में ही बने हुए है। पीएम मोदी लगातार प्रदेश भर में एक के बाद एक रैलियां करके कांग्रेस पर जमकर प्रहार कर रहे हैं।
जनता कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति देख रही है
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का घोषणापत्र तुष्टीकरण और प्रतिबंधों के बारे में है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्लारी में कहा कर्नाटक के लोग उनकी (कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति देख रहे हैं। वे मुझे बजरंग बली का आह्वान करना पसंद नहीं करते हैं।
राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने आजादी के बाद से देश की व्यवस्था के साथ-साथ देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अपने इकोसिस्टम के दम पर झूठे वादे करती है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्था के साथ-साथ देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। पिछले कुछ वर्षों में, कांग्रेस ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है।
कांग्रेस ने कभी आदिवासी समुदाय की उपलब्धियों को कभी मान्यता नहीं दी
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने कभी आदिवासी समुदाय की उपलब्धियों को कभी मान्यता नहीं दी और वे उन्हें स्वीकार करने को तैयार भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा आदिवासी समुदाय ने हमारे देश की स्वतंत्रता और विकास के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। कांग्रेस ने न तो इसे पहचाना है और न ही इसे स्वीकार करने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications