Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोहत्या और हिजाब कानून हो सकता है खत्म, कर्नाटक के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने स्पष्ट किया है कि राज्य के विकास में अगर भाजपा शासन का कोई कानून बाधा बनता है तो उसे खत्म करेंगे।

priyank kharge

कर्नाटक में नई सरकार बनने के बाद सिद्धारमैया सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि पिछली सरकार का गोहत्या विरोधी बिल को राज्य सरकार पर वित्तीय बाधा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बिल सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ को बढ़ाने वाला है।

खड़गे ने कहा कि ना सिर्फ गोहत्या विरोधी बल्कि बल्कि हिजाब विरोधी बिल को वापस लिया जा सकता है अगर यह प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक विकास में बाधा बनता है। इस फैसले का विरोध होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीति पर नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करती है।

गोहत्या विरोधी बिल को सिर्फ नागपुर में भाजपा के मालिकों को खुश करने के लिए लाया गया था। इससे ना तो किसान खुश हुए और ना ही उद्योग से जुड़े लोग। इस बिल की फिर से समीक्षा हो सकती है और इसके वित्तीय प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा।

जब हमे अपनी जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो हम ऐसे समय में इस तरह के खर्च नहीं कर सकते हैं। अगले दो साल हमे उम्मीद है कि बजट में घाटे को कम करने के लिए यह किया जा सकता है।

खड़गे ने कहा कि भाजपा की गो रक्षा को लेकर अन्य योजनाएं भी आर्थिक तौर पर बोझ हैं। इन जानवरों को चारा मुहैया कराना होगा। भाजपा के हिसाब से हर जानवर को रोजाना 70 रुपए का चारा देना होगा, मुझे नहीं पता यह नंबर कहां से आया। लेकिन उनकी गणित के हिसाब से 1.7 जानवरों पर 5240 करोड़ रुपए का खर्च होगा।

खड़गे ने कहा कि हम कर्नाटक के विकास पर ध्यान दे रहे हैं, किसान, व्यापारी, एमएसएमई से हमे हमारी विचारधारा के चलते वोट मिला है। हमे कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाने के लिए वोट मिला है, बतौर सरकार कोई भी ऐसी नीति जो हमारे बच्चों को स्कूल से दूर रखती है उसे हम खत्म करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+