कर्नाटक में लगाया गया 14 दिनों के लिए लॉकडाउन, CM येदियुरप्पा बोले- दिल्ली-महाराष्ट्र से भी ज्यादा कहर

बेंगलुरु, अप्रैल 26: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को 24 घंटे के अंदर 20 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। वहीं रविवार को पूरे कर्नाटक राज्‍य में कोरोना के 34,804 नए मामले दर्ज किए गए और कोरोना संक्रमण के चलते 143 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले 13.39 लाख हो गए हैं जबकि इससे होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 14,426 हो गया है। प्रदेश में बढ़े कोरोना केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्नाटक में अगले दो हफ्तों के लिए सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन की घोषणा की है।

Recommended Video

    Karnataka Lockdown: Corona की चेन तोड़ने के लिए Karnataka में 14 दिन का Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    bag

    सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को एक कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस को संबोधित किया और कर्नाटक में प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने कहा, "यह वायरस पूरे राज्य में आक्रामक रूप से फैल रहा है। यहां महाराष्ट्र और दिल्ली से भी बदत्‍तर स्थिति है।

    आवश्यक सामग्री खरीदने की अनुमति केवल सुबह 6-10 बजे तक ही होगी

    राज्य में कल 27 अप्रैल (मंगलवार) को रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कंप्‍लीट लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं आवश्यक सेवाओं की अनुमति केवल सुबह 6-10 बजे तक ही होगी। सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी। येदियुरप्‍पा ने कहा केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों में लोगों को काम करने की अनुमति है। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

    कर्नाटक में मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्‍सीन

    सीएम युरियुरप्‍पा ने कहा हम 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण करवाएंगे। "सीएम ने कहा, "45 साल से अधिक उम्र के लोगों को केंद्र सरकार पहले ही मुफ्त में टीका लगा रही है।

    इनको दी गई है छूट

    कर्नाटक सीएम ने कहा "कल से, 14 दिनों के लिए, पूरे कर्नाटक में जगह-जगह सख्त कदम उठाए जाएंगे।" आवश्यक किराने का सामान सुबह 6 से 10 बजे के बीच खरीदने की अनुमति होगी। वस्त्र, निर्माण और कृषि क्षेत्रों के अलावा विनिर्माण क्षेत्र इन दो हफ्तों के दौरान और बिना किसी निषेध के कार्यशील रहेगा। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और सप्ताहांत की कर्फ्यू भी पहले की तरह घोषित की जाएगी।

    ये हैं असली हीरो...कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+