प्लग-इन चार्जर के तार से करंट लगने से सात माह की बच्ची की हुई मौत, जानें मां-बाप से क्या हुई बड़ी चूक
Infant dies from plug-in torch charger wire: मोबाइल या टॉर्च चार्जर लगाकर अक्सर स्विच ऑन करके छोड़ देते हैं। आमतौर पर घरों में ऐसा लोगों की आदत में शुमार होता है, क्या आपने कभी सोचा है कि ये लापरवाही किसी बच्चे की जान भी ले सकती है। जी हां ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मां-बाप ने अपनी छोटी सी चूक के कारण अपना सात माह का बच्चा खो दिया है।

ये दुखी कर देने वाली घटना कर्नाटक के कारवार के ग्रामीण इलाके की है, जहां पर घर में प्लग-इन टॉर्च चार्जर को स्विच में ऑन लगा छोड़कर मां-बाप अपने काम में व्यस्त हो गए और उनकी सात महीने का बच्ची चार्जर से खेलने लग और प्लग-इन टॉर्च चार्जर तार काटने के कारण करंट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना बुधवार की सुबह सात बजे हुई, जब घर में सात महीने की बच्ची सानिधि को बेबी वॉकर में मां ने बिठाया था। पिता संतोष मजदूरी करने अपने काम पर चला गया था और बच्ची की मां संजना किचन में अपना काम कर रही थी।
पुलिस ने कहा कि सानिधि प्लग में लगे टॉर्च चार्जर की ओर बढ़ी और मुंह में तार डाकर उसको मसूढ़ो से काटने लगी, तार कट गया जिससे उन्हें करंट लग गया। जिसके बाद संजना सानिधि को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कारवार तालुक के सिद्दारा गांव के सानिधि कलगुटकर नाम की बच्ची की संदिग्ध हालत में हुई मौत को कारवार ग्रामीण पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा किसी को उम्मीद नहीं है कि टॉर्च का चार्जिंग तार किसी बच्चे की जान ले सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा ये घटना उन लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है, जो लोग ऐसी लापरवाही करते हैं। हालांकि पुलिस ने ये भी बताया कि चार्जर अच्छी क्वालिटी का नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications