Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Honeytrap: 49 मंत्रियों, विधायकों,नेताओं और जजों का हनीट्रैप! साजिश रचने वाला दिग्गज कांग्रेसी कौन?

Karnataka Honeytrap: कर्नाटक की राजनीति एक बड़े भूचाल से गुजर रही है। हनीट्रैप घोटाले ने पूरे राज्य में राजनीतिक गलियारों को हिला कर रख दिया है। विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर बवाल मचा हुआ है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर हो रहा है कि विधानसभा के कुछ सदस्यों ने आशंका जताई है कि इस स्कैंडल के पीछे एक दिग्गज कांग्रेसी नेता का ही हाथ है, जो लंबे समय से मुख्यमंत्री बनने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

karnataka honeytrap

Karnataka Honeytrap case: क्या है कर्नाटक हनीट्रैप स्कैंडल?

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा में सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने हनीट्रैप का शिकार होने की बात कहकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि अकेले वे ही नहीं, बल्कि उनके अलावा 48 अन्य विधायक, राजनेता और यहां तक कि कई जज भी इस साजिश के शिकार हुए हैं। इन लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और उन्हें ब्लैकमेल किया गया।

Karnataka Honeytrap scandal: विधायकों ने किसकी ओर जताई साजिश की आशंका?

बीजेपी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और सरकार पर आरोप लगाया कि यह हनीट्रैप की फैक्ट्री चला रही है। भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने आरोप लगाया कि यह साजिश कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता द्वारा रची गई थी, जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा, 'हम यह अटकलबाजियां सुन रहे हैं कि कुछ लोग जो मुख्यमंत्री पद पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं, वो अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। वे भविष्य में अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी निशाना बना सकते हैं।'

Karnataka Honeytrap scandal: सियासी घमासान और विधानसभा में हंगामा

इस खुलासे के बाद विधानसभा में बवाल मच रहा है। शुक्रवार को बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, कागज फाड़े और सीडी लहराते हुए दावा किया कि उनके पास इस मामले के ठोस सबूत हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी को बचाने का काम नहीं करेगी। गृहमंत्री जी परमेश्वर मामले की गंभीरता को समझते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने की बात पहले ही कह चुके हैं।

Karnataka Honeytrap: साजिश रचने वाला दिग्गज कांग्रेसी नेता कौन?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस साजिश के पीछे है? सितंबर 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि कुछ कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इनमें किसी एक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया था। यह वह वक्त था, जब सीएम सिद्दारमैया जमीन घोटाले में फंसते नजर आ रहे थे।

कर्नाटक कांग्रेस में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहले से ही सिद्धारमैया के बाद सबसे प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस हनीट्रैप कांड से उनका कोई लेना-देना है या नहीं। बीजेपी की तरफ से लगाए गए आरोप अभी तक महज अटकलें ही हैं, जिनका कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया है।

Karnataka Honeytrap: डीके शिवकुमार का स्टैंड क्या है?

वैसे उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा है, 'मैं हनीट्रैप के लिए कसूरवार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ खड़ा हूं। पहले शिकायत दर्ज की जाए,फिर गहन जांच की जानी चाहिए।'

Karnataka Honeytrap case:हनीट्रैप राजनीति का हथियार?

हनीट्रैप का इस्तेमाल राजनीति में विरोधियों को कमजोर करने के लिए एक हथियार के रूप में किया जाता रहा है। इससे पहले भी कई राज्यों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें नेताओं की निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।

कर्नाटक का यह मामला केवल कांग्रेस या बीजेपी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राजनीतिक सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। यदि सच में इतने बड़े स्तर पर नेताओं को फंसाने की साजिश रची गई थी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

Karnataka Honeytrap: क्या होगी आगे की कार्रवाई?

राजनीतिक दलों की बयानबाजी के बीच असली सवाल यह है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन विपक्ष इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।

अगर इस घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश की राजनीति में अविश्वास का माहौल पैदा कर सकता है। यह मामला एक गहरे राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है, जिसकी तह तक जाने की जरूरत है।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+