Karnataka: मुस्लिम लड़की के साथ खाना खा रहे हिंदू लड़के से बदसलूकी, भीड़ ने पीटा
कर्नाटक में कुछ अराजक तत्वों ने एक हिंदू लड़के की पिटाई कर दी। वो रेस्टोरेंट में एक मुस्लिम लड़की के साथ खाना खा रहा था।

कर्नाटक में एक मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी। तभी वहां पर कुछ अराजक तत्व पहुंचे और धर्म की आड़ में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि लड़की ने भी हार नहीं मानी और उसने उन लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
जानकारी के मुताबिक मामला चिक्काबल्लापुरा का है। वहां पर एक मुस्लिम लड़की अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में गई थी। वो दोनों खाना खा रहे थे, तभी मुस्लिम लड़कों का एक ग्रुप वहां पहुंच गया। उन्होंने दोनों के धर्म के बारे में पूछा और उनके साथ में खाना खाने पर आपत्ति जताई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा।
इसके बाद वो सब रेस्टोरेंट के बाहर आ गए और बीच सड़क पर ड्रामा होने लगा। लोग उस मुस्लिम लड़की को डांटने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही उसे दूसरे धर्म के लड़के के साथ नहीं घूमने की हिदायत दी। इसके बाद भी लड़की डरी नहीं और उन लड़कों के खिलाफ अकेले मोर्चा खोल दिया।
लड़की ने वहां मौजूद लोगों को उसकी जिंदगी में दखल ना देने की सलाह दी। साथ ही उस लड़के का साथ उसने नहीं छोड़ा। आरोप है कि युवकों ने हिंदू लड़के की पिटाई भी की। वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक पुलिस भी एक्शन में आई। उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
यूपी में भी ऐसा मामला
आपका बता दें कि अभी तीन दिन पहले यूपी के मुरादाबाद में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उस घटना में भी एक मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के के साथ घूम रही थी। तभी कुछ लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और लड़की को भला-बुरा कहने लगे। भीड़ में मौजूद लोगों ने लड़के के साथ मारपीट भी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
उस घटना का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे। एक शख्स ने लड़की पर चिल्लाते हुए कहा था कि तुम किस बात की मुसलमान हो। मुस्लिम लड़के सारे मर गए क्या, जो तुम हिंदू के साथ घूम रही। वहीं जब लड़की ने विरोध किया तो उपद्रवी उसके घर वालों का नंबर मांगने लगे। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications