ट्विटर इंडिया के एमडी को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत, गाजियाबाद पुलिस नहीं ले सकेगी कोई एक्शन

ट्विटर इंडिया के एमडी को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत, गाजियाबाद पुलिस फिलहाल नहीं ले सकेगी कोई एक्शन

बेंगलुरू, 24 जून: गाजियाबाद के लोनी में एक मुस्लिम बुजुर्ग से हुई मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना के वीडियो से जुड़े मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने गाजियाबाद पुलिस की किसी भी कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर गाजियाबाद पुलिस की ओर से सेक्शन 41ए के तहत मिले नोटिस को चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने उनको अंतरिम राहत दी और गाजियाबाद पुलिस को निर्देश दिया कि माहेश्वरी के खिलाफ कोई सख्त कदम फिलहाल ना उठाएं।

Recommended Video

    Twitter India Chief Manish Maheshwari को राहत, High Court ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    ghaziabad video case, loni video case, twitter in ghaziabad video case, Twitter India, Manish Maheshwari, Karnataka High Court, Ghaziabad, twitter, uttar pradesh, ट्टिटर, गाजियाबाद, वीडियो केस में ट्विटर

    ट्विटर इंडिया एमडी मनीष माहेश्वरी की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गाजियाबाद पुलिस की ओर से उनको पूछताछ के लिए बुलाने को चुनौती दी थी। इस मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माहेश्वरी के वकील ने अदालत में कहा कि उनका मुवक्किल बेंगलुरु में रहता है और गाजियाबाद पुलिस व्यक्तिगत तौर पर उनको बुला रही है। कोरोना के समय में सुप्रीम कोर्ट तक कह चुका है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज किया जा सकता है लेकिन गाजियाबाद पुलिस इस पर राजी नहीं है। पुलिस का ये रवैया समझ से परे है।

    ट्विटर इंडिया के एमडी के वकील ने ये भी कहा कि मनीष माहेश्वरी कंपनी के एक कर्मचारी हैं, उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मनीष माहेश्वरी के वकील का पक्ष सुनने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि हम गाजियाबाद पुलिस को निर्देश देते हैं कि फिलहाल माहेश्वरी के खिलाफ कोई सख्त कदम ना उठाया जाए। अगर गाजियाबाद पुलिस जांच में ट्विटर एमडी से पूछताछ करना चाहती है तो वह वर्चुअली ऐसा कर सकती है।

    राजधानी दिल्‍ली से सटे लोनी से हाल ही एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट और उनकी दाढ़ी काटते दिखे थे। गाजियाबाद पुलिस ने इसमें कहा कि ये मामला धर्म से जुड़ा नहीं है बल्कि आपसी झगड़े में मारपीट हुई है। बुजुर्ग के साथ मारपीट के इस वीडियो को शेयर करने से जुड़े मामले में ही ट्विटर समेत कई लोगों पर पुलिस ने मामला बनाया है। इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया है। आज उनको गाजियाबाद पुलिस के सामने पेश होना था लेकिन वो इसके खिलाफ हाईकोर्ट चले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+