कर्नाटक सरकार की गर्भवती महिलाओं के लिए योजना, महीने में 25 दिन मिलेगा पौष्टिक आहार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए 'मथरू पूर्णा' योजना लॉन्च की।

बंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए मथरू पूर्णा योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत प्रदेश की 12 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। योजना का लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मकसद महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की कमी को कम करना है।

Karnataka

पौष्टिक भोजन के अलावा महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों पर काउंसलिंग जैसे और भी लाभ प्रदान किए जाएंगे। कर्नाटक के सभी 30 जिलों में योजना के लिए राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 में इस योजना को लागू करने के लिए 302 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

कर्नाटक की राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री का कहना है कि इस योजना का पिछले साल शुरुआती परिणाम काफी अच्छा रहा था इसलिए इस साल इसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एक महीने में 25 दिनों के लिए महिलाओं को 200 मिलीलीटर दूध के साथ चावल, पनीदार सब्जी / सांबर, उबला हुआ अंडे / अंकुरित फलियां युक्त एक गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+