बेंगलुरु में अब रात 1 बजे तक खुले रहेंगे बार, होटल और क्लब, कर्नाटक सरकार ने नाइट लाइफ का बढ़ाया समय
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को बेंगलुरू निवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सिद्धारमैया सरकार ने बेंगलुरू की नाइटलाइफ का समय बढ़ा दिया है। अब रात 1 बजे तक बेंगलरू के सभी बार, होटल और क्लब को खुले रहेंगे।
बुधवार को कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी किया जिसमें ये बताया गया कि बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठान (बार, होटल और क्लब) रात 1 बजे तक खुले रह सकते हैं।

कर्नाटक सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बेंगलुरु में क्लबों, होटलों और बार और रेस्तरां में शराब परोसने के घंटे बढ़ा दिए हैं। इस आदेश के बाद बार, होटल और रेस्तरां रात 1 बजे तक शराब परोस सकते हैं।
बता दें इससे पहले रात समय सीमा रात्रि 11 बजे थी, जिसके संबंध में आदेश 29 जुलाई को जारी किया गया था और यह बीबीएमपी सीमा के तहत प्रतिष्ठानों पर लागू था। वहीं कर्नाटक सरकार के इस नए आदेश में समय सीमा बढ़ाकर रात्रि 1 बजे कर दी है।
गौरतलब है कि शहरी विकास विभाग ने पिछले साल बजट में बेंगलुरू में नाइटलाइफ का समय बढ़ाने की बात कही गई थी, वहीं अब सरकार ने दो घंटे का विस्तार करने को मंजूरी दे दी।
सिलिकॉन सिटी की नाइटलाइफ़ जो पहले अनौपचारिक रूप से संचालित होती थी, अब राज्य सरकार के आदेश के बाद बेंगलुरू के लोग नाइटलाइफ का खुलकर मजा ले सकेंगे।
कर्नाटक सरकार के आदेश के मुताबिक, बार अब सुबह 10 बजे से 1 बजे तक खुल सकते हैं। क्लब (सीएल4 लाइसेंस), स्टार होटल (सीएल6 लाइसेंस), साथ ही सीएल7 और सीएल7डी लाइसेंस वाले होटल और लॉज को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications