कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी कॉलेज खोलने का किया ऐलान, जानिए कब और कैसे चलेंगी कक्षाएं?
नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने बुधवार घोषणा की है कि आगामी 1 अक्टूबर से राज्य के सभी कॉलेज फिर से खुलेंगे। उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण सीएन ने बताया कि विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक वर्ष सितंबर से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ शुरू होंगे, जबकि ऑफलाइन कक्षाएं अक्टूबर से शुरू की जाएंगी।

Recommended Video
हालांकि राज्य शिक्षा विभाग केंद्र सरकार से ऑफ़लाइन कक्षाओं के साथ-साथ सितंबर में आयोजित होने वाली कुछ डिग्री परीक्षाओं के दिशानिर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है। माना जा रहा है कि राज्य के सभी कॉलेज अक्टूबर में शुरू होंगे और छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में भाग लेने की उम्मीद की जा रही है।

राज्य सरकार की घोषणा से मुख्य बिंदु-
1-विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक वर्ष 1 सितंबर से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ शुरू होगा।
2-ऑफ़लाइन कक्षाएं अक्टूबर में शुरू की जाएंगी।
3- राज्य शिक्षा विभाग केंद्र सरकार से ऑफ़लाइन कक्षाओं के साथ-साथ सितंबर में आयोजित होने वाली कुछ डिग्री परीक्षाओं के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है।
4- सभी कॉलेज अक्टूबर में शुरू होंगे और छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में भाग लेने की उम्मीद है।
5-सुरक्षा पर प्रोटोकॉल / दिशानिर्देशों के लिए तैयारी चल रही है।
6- शैक्षणिक वर्ष शुरू होते ही सभी स्नातक, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं निर्धारित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications