कर्नाटक: सिद्धारमैया बोले- चुनाव से पहले मुझे अपमानित करने के लिए मुझ पर लिखी गई किताब
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि 'सिद्दू निजाकनासुगलु' नाम की किताब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने के लिए लिखी गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि "Siddu Nijakanasugalu" नाम की किताब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदनाम और अपमानित करने के उद्देश्य से की गई है। सिद्धारमैया् ने कहा कि मानहानिकारक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इसके खिलाफ वो जल्द कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा राज्य के चुनाव नजदीक है और ये किताब उनकी छवि को धूमिल और अपमानित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि ये इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है।
जानें किताब हैं लिखा क्या है
सूत्रों के अनुसार किताब में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन और उनकी 'तुष्टिकरण की राजनीति' पर आधारित है। यह कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल से जुड़े कुछ विवादास्पद और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मुद्दों और घटनाओं को भी उजागर किया गया है।
किताब के पीछे भाजपा
सिद्धारमैया ने किताब के पीछे भाजपा की भूमिका होने का अरोप लगाते हुए सवाल उठाया । उन्होंने कर्नाटक में प्रचलित कहावत का उपयोग करते हुए कहा
"मुझे नहीं पता पीलिया वाले लोगों के लिए सब कुछ पीला है। टीपू तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के 18 वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान जैसी पोशाक किसने पहनी थी और उनके हाथ में तलवार थी, यह येदियुरप्पा और शोभा करंदलाजे थे। कौन टीपू पर शेख अली की किताब की प्रस्तावना लिखी, क्या यह द्वैत नहीं है?" सिद्धारमैया ने कहा, "जानबूझकर चुनाव से पहले मुझे अपमानित करने के लिए, वे एक किताब ला रहे हैं। यह पूरी तरह से अपमानजनक है। मैं देखूंगा कि कानूनी रूप से क्या किया जाना है।"
Recommended Video
Sharad Pawar ने गृह मंत्री Amit Shah के Ram Mandir वाले बयान पर क्या कहा | वनइंडिया हिंदी | *News
किताब के विमोचन पोस्टर पर छपी है ये तस्वीर
बता दें किताब के विमोचन कार्यक्रम के पोस्टर सोमवार को सामने आया, जिसमें उन किताबों की कॉपी दिखाई गई हैं जिनके कवर पेज पर टीपू सुल्तान जैसी पोशाक पहने और तलवार लिए सिद्धारमैया की तस्वीर है। पोस्टर के अनुसार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण करेंगे। वो ही इस "Siddu Nijakanasugalu" नामक किताब का विमोचन भी करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications