कर्नाटक: लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंधे कुमारस्वामी के बेटे निखिल, कांग्रेस नेता की भतीजी बनी जीवनसाथी

बेंगलुरू। कोविड-19 संकट के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधे। निखिल की शादी कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से हुई है। बेंगलुरू में स्थित कुमारस्वामी के आवास पर कल से शादी की रस्में शुरू हुई थीं। वहीं शादी का आयोजन कुमारस्वामी के फार्महाउस पर किया गया है।

100 से कम लोगों ने शिरकत की

100 से कम लोगों ने शिरकत की

बताया जा रहा है कि शादी में 100 से कम लोगों ने शिरकत की है। इसके साथ ही लोगों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम को भी लगाया गया था। आयोजन स्थल बेंगलुरू से 50 किमी की दूरी पर स्थित है। एहतियात के तौर पर हर मेहमान की स्क्रीनिंग की गई है। शादी को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, 'अगर घर पर कार्यक्रम का आयोजन होता तो सामाजिक दूरी बनाना मुश्किल होता। यही कारण है कि हमें शादी का आयोजन अपने बिडाडी स्थित फार्महाउस पर करना पड़ा। मैंने अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में शामिल होने से बचने का अनुरोध किया है। शादी करने का फैसला डॉक्टरों से परामर्श के बाद लिया गया है।'

निखिल ने कन्नड़ फिल्मों में काम किया है

निखिल ने कन्नड़ फिल्मों में काम किया है

शादी निकट पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में ही हुई है। दोनों परिवार रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने वाले थे, जिसकी तैयारियां भी जोरों से चल रही थीं। निखिल और रेवती की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते। उसके बाद बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन आयोजित होने वाला था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है। जिसके चलते परिवार को ये सब टालना पड़ा। बता दें निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है।

2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था

जेडीएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे। वहीं इस शादी को लेकर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि उन्होंने कुमारस्वामी के बेटे की शादी पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन से कहा है। अगर इस कार्यक्रम में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का किसी भी तरह से उल्लंघन किया गया, तो बिना कुछ सोचे कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+