Karnataka Elections: जीत के बाद राठौड़ का विपक्ष पर हमला बोले, अच्छा है गंदगी एक साथ हटे

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कर्नाटक में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जबसे राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं उनकी यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब अगर पूरा विपक्ष भी एकजुट तो हमारे लिए भी यह ठीक है।

rathore

राठौड़ ने कहा कि अगर पूरा विपक्ष एकजुट होना चाहता है तो यह हमारे लिए भी अच्छा है क्योंकि देश की जितनी गंदगी है वो एक साथ हटे। राठौड़ का यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्नाटक में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि संघ परिवार ने हमारी काफी मदद की है, तटीय कर्नाटक में संघ ने हमारी विशेष रूप से मदद की है।

एक तरफ जहां राठौड़ ने राहुल पर निशाना साधा है तो दूसरी ओर राहुल के बचाव में पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू उतर आए हैं। सिद्ध् ने कहा कि राहुलभाई हमारे नेता हैं, 2019 का चुनाव अलग चुनाव है, सहयोगी दल एक साथ आ रहे हैं, सिद्धू उनके साथ खड़ा रहेगा, जबतक मेरे अंदर लहू है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस उंचाई पर पहुंचाया है। मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संदेश भेजा है कि मेरी जिंदगी आपके साथ है।

इसे भी पढ़ें- कभी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे येदियुरप्पा, अब संभालेंगे कर्नाटक की कमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+