Karnataka Elections: बेंगलुरू में 100 से अधिक उपद्रवियों के ठिकानों पर पुलिस ने मारे छापे, हथियार जब्त
कर्नाटक चुनाव से पहले बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में पुलिस ने 100 से अधिक उपद्रवियों के ठिकानों पर छापे मारे जहां से भारी मात्रा में असलहें बरामद किए हैं।

कर्नाटक चुनाव से पहले पुलिस काफी सतर्क है। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी की पुलिस बेंगलुरु में उपद्रवी तत्वों के आवासों पर अपनी छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को बेंगलुरु दक्षिणपूर्व जोन में हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के घरों में छापेमारी की गई। इनको ठिकानों से भारी मात्रा में असलहें जब्त किए।
बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीएच प्रताप रेड्डी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), बेंगलुरु दक्षिणपूर्व, सीके बाबा के नेतृत्व में बेंगलुरू पुलिस कर्मियों ने 100 से अधिक लोगों के घरों में छापेमारी की। ये छापेमारी तिलक नगर, एचएसआर लेआउट, परप्पना अग्रहारा, और कोरमंगला सहित क्षेत्रों में की और पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने वारंट जारी कर घातक हथियार बरामद किए हैं।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले डीके शिवकुमार को मिली बड़ी जीत, उनके खिलाफ केस नहीं बने रुकावट, स्वीकार हुआ नामांकन












Click it and Unblock the Notifications