कर्नाटक चुनाव से पहले डीके शिवकुमार को मिली बड़ी जीत, उनके खिलाफ केस नहीं बने रुकावट, स्वीकार हुआ नामांकन
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का नामांकन चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है। कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से वो चुनाव लड़ रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को शुक्रवार को बड़ी जीत मिली है। डीके शिवकुमार का चुनाव आयोग ने नामांकन स्वीकार कर लिया है। याद रहे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर कई केस चल रहे हैं, जिसमें आय से अधिक संपत्ति का मामला भी शामिल है।
ऐसे में डीके शिवकुमार को भय था कि उनका नामांकन खारिज हो सकता है इसलिए उन्होंने बैकअप प्लॉन के तहज अपने भाई डीके सुरेश के द्वारा अपनी ही कनकपुरा सीट से नामांकन गुरुवार को करवाया था। हालांकि अब जब कि डीके शिवकुमार का नामांकन चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है तो उनके भाई डीके सुरेश अपना नामांकन रद्द करवा सकते हैं।
बात दें शुक्र्वावाको नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का नामांकन कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से स्वीकार कर लिया गया है। शिवकुमार 2008 से तीन बार कनकपुरा सीट से जीत चुके हैं, इसी सीट से उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। जो चुनाव आयोग ने स्वीकार किया तो डीके शिवकुमार ने बड़ी राहत भरी सांस ली।
शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी संपति से संबंंधितजो इस्ताावेज दिए है कुछ लोगों की साजिश के चलते उसमें गलतियां ढूंढने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि उनका नामांकन रद्द किया जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले कहा था कि मैंने अपना नामांकन दाखिल करते समय सभी सही दस्तावेज दाखिल किए है। उसमें पूरी पारर्दिशता बरती है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जांच एजेंसियां उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं इसके बावजूद मैं उनके साथ पूरा तरह से कापरेट कर रहा हूं।
उन्होंने कहा मेरे खिलाफ आय से अधिक संपति के मामले में CBI, IT और ED जांच कर रही है। उन अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव है। इस मामले को लेकर सतर्क रहना चाहता हूं। पिछले चुनाव में मेरे एफिडेविट को लेकर कई सवाल खड़े किए थे मैंने साबित किया कि मेरे दस्तावेज सही हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा ने बेटे को नहीं दिया टिकट, फिर अब पीएम मोदी ने पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को किया फोन, जानें वजह
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications