Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka elections: कट्टर संघी और भाजपाई जगदीश शेट्टार को कांग्रेस ने तोड़ा, जानें पूर्व CM के बारे में

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा के उस दिग्गज नेता को तोड़ने में कामसाब हो चुकी है जिस Jagadish Shettar की रग-रग में RSS बसा हुआ है।

jagdish shettar

Karnataka assembly elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा को राज्‍य में एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मुख्‍ममंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा छोड़ने के ए‍क दिन बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्‍वॉइन कर ली है।शेट्टार जो शुरूआत से संघी रहे उनको कर्नाटक चुनाव में टिकट ना देकर भाजपा ने उन्‍हें नाराज कर दिया है।

Jagadish Shettar

ऐसा नहीं था कि शेटृटार ने अचानक से कांग्रेस जवॉइन कर ली, वो पिछले हफ्ते से अपने क्षेत्र हुबली-धारवाड़ से टिकट की मांग करते हुए बयान दे रहे थे। इतना ही नहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री ने टिकट के लिए भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं से भी इस संबंध में मुलाकात की आखिरकार जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो उन्‍होंने भाजपा की घोर विरोधी पार्टी कांग्रेस ज्‍वॉइन कर भाजपा के मुंह पर जोर का थप्‍पड़ मारा है।

जगदीश शेट्टार ने करीब तीन दशक तक विधायक के रूप में और कई प्रमुख पदों पर काम करने के बाद सोमवार को भाजपा को अपना इस्तीफा सौंप दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।शेट्टार के भाजपा छोड़ने का असर आगामी चुनावी परिणाम पर देखने को मिलेगा, इसकी वजह है कि कांग्रेस जैसे वरिष्‍ठ और अनुभवी नेता को भाजपा ने टिकट ना देकर उनके सपोटर्स को भी नाराज कर दिया है।

कर्नाटक चुनाव के पहले शेट्टार जैसे नेता का कांग्रेस ज्वॉइन करना भाजपा के लिए बड़ी हार के संकेत जैसा है। जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेन्‍ट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं अपनी राजनीतिक करियर में आरएसए की विचारधारा पर चलते हुए उत्‍तर कर्नाटका में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले दमदार नेता जगदीश शेट्टार के बारे में।

जगदीश शेट्टार कौन हैं ?

जगदीश शिवप्पा शेट्टार, कर्नाटक में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक रहे। उत्‍तर कर्नाटक के हुबली धारवाड़ क्षेत्र में लिंगायत समुदाय का शेट्टार एक प्रमुख चेहरा है। शेट्टार की रग-रग में आरएसएस समाया हुआ था। उनके पिता एसएस शेट्टार तत्कालीन जनसंघ पार्टी से हुबली - धारवाड़ के मेयर थे और शहर के नगर निगम में पार्षद के रूप में भी कार्यरत थे।

रग-रग से संघी हैं शेट्टार

वर्ष 1994 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जगदीश शेट्टर ने पहली बार जीत कर विधायक बने थे। इसके अलावा शेट्टार समय-समय पर भाजपा के महत्‍वपूर्व पदों की जिम्‍मेदारी भी संभाली थी। शेट्टार 2008 में कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष भी थे और बाद में उन्हें तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्रियों येदियुरप्पा और सदानंद गौड़ा के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया था।

2012 में बने थे सीएम

जगदीश्‍ शेट्टार 2012 से 2013 के बीच कर्नाटक के 15 वें मुख्यमंत्री बन कर प्रदेश की सत्‍ता भी संभाली ये वो समय था जब बीएएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना पड़ा था।

जगदीश शेट्टर ने बीजेपी क्यों छोड़ी?

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे उसके लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीवदवारों की पहली सूची 11 अप्रैल की रात और दूसरी सूची 12 अप्रैल को जारी की थी। जिसके 52 नए चेहरों को मौका दिया गया था जिसके चक्‍कर में भाजपा ने अपने कई मौजूदा विधायकों को टिकट काट कर उन्‍हें नाराज कर दिया था, जिसमें कई वरिष्‍ठ नेता भी थे। भाजपा के इन वरिष्‍ठ सदस्‍स्‍यों में वरिष्ठ सदस्यों में से एक थे।

भाजपा ने शेटृार को टिकट के बदले दिया था ऑफर

उम्‍मीदवारों की पहली और दूसरी सूची में नाम ना होने पर असंतुष्ट लिंगायत नेता शेट्टार ने भाजपा के आलाकमान के साथ बैठक की। कथित तौर पर भाजपा आलाकमान ने उन्हें नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पद और परिवार के एक सदस्य को टिकट देने का प्रस्‍ताव दिया था लेकिन वो अपने निर्वाचन क्षेत्र हुबली-धारवाड़ केंद्रीय टिकट को लेकर अड़े थे और भाजपा को उनकी शर्त मंजूर नहीं थी।

भाजपा ने शेट्टार के गढ़ में अभी तक नहीं उतारा है अपना उम्‍मीदवार

हालांकि जगदीश शेट्टार की सीट हुबली धारवाड़ पर भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार की घोषणा नहीं की लेकिन उससे पहले ही रविवार को शेटृटार ने पहले भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया और सोमवार को कांग्रेस का दामन थामकर चुनावी मैदान में अपनी ही पुरानी पार्टी भाजपा के खिलाफ खड़े होने का ऐलान कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+