कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की जारी की एक और लिस्ट, जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक और लिस्ट जारी की है। इसमें कुल 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे।

Karnataka elections 2023: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कांग्रेस ने यह सूची मंगलवार देर रात को जारी की। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल में हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए थे। इस लिस्ट की खास बात ये थी कि सिद्धारमैया जो कोलार सीट टिकट मांग रहे थे उन्हें पार्टी ने दूसरी जगह से टिकट देने से इनकार करते हुए कोलार सीट से पार्टी ने कोथुर मंजूनाथ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपनी सुरक्षित सीट वरुणाा के अलावा कोलार से चुनाव लड़ने के लिए जनवरी से टिकट की मांग कर रहे थे, जिसे पार्टी ने नहीं माना। डीके शिवकुमार और जी परमेश्वर सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने सिद्धारमैया के लिए दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने का विरोध किया था।
इतना ही नहीं चुनाव की तारीख की घोषणा के पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सिद्धारमैया ने जब मुलाकात की थी तब भी उन्होंने कोलार के बजाय केवल वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एक उम्मीदवाार को दो निर्वाचान क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के बजाय अन्य नेताओं को भी चुनाव में मौका देने की बात कही थी। वैसे भी कोलार कांग्रेस की जीत के लिहाज से सुरक्षित सीट नहीं है।
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और अभिनेता से नेता बनी उमाश्री को तेरदल से टिकट दिया है और सिद्दू कन्नूर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट में 166 उम्मीदवारों को जारी किया था और 58 नाम पेंडिंग थे जिसमें से तीसरी लिस्ट में शनिवार को 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Karnataka: डीके शिवकुमार की संपत्ति 68% बढ़ी, 1414 करोड़ के मालिक हैं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख, भरा नामांकन












Click it and Unblock the Notifications