कर्नाटक चुनाव: शाह बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, भाजपा ने मुस्लिम रिजर्वेशन समाप्‍त किया है

कर्नाटक चुनाव: अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने वोट बैंंक की लालच में पड़े बगैर मुसलमानों का आरक्षण खत्‍म कर दियान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।

amit

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री कर्नाटक दौरे पर हैं। भापजा का गढ़ माना जाने वाले हुबली निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को अमित शाह पहुंचे हैं। यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा समाप्‍त किए गए मुसलमान आरक्षण के मुद्दे पर बात की।

अमित शाह ने कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण खत्म करने के फैसले को सही बताते हुए कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बगैर हमारी सरकार ने मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर दिया। उन्‍होंने कहा हम मानते है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।

अमित शाह ने कहा मुसलमानों का आरक्षण खत्‍म करके हमने ओबीसी, लिंगायत, वोक्‍काडिया का आरक्षण में बढ़ोत्‍तरी करने का काम किया है। इसके अलावा एससी का आरक्षण बढ़ाकर हमने सामाजिक न्‍याय का काम किया।

इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार के दावे कि उनकी कांग्रेस की सरकार आई तो वो मुसलमानों को आरक्षण देंगे इस पर सवाल किया कि कांग्रेस किस समुदाय का आरक्षण कम करके मुसलमानों को आरक्षण देंगी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि वे मुसलमानों के लिए आरक्षण लागू करेंगे, लेकिन फिर वे किसका आरक्षण कम करेंगे।

अमित शाह ने कहा अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आती है, तो राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, पारिवारिक राजनीति और दंगे का हमेशा बोलबाला रहेगा। वहीं जेडीएस को वोट देने का मतलब अपना वोट कांग्रेस को देना है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका वोट कांग्रेस को जाए तो कर्नाटक के समग्र विकास के लिए भाजपा को वोट दें।

गृह मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आपकी पार्टी (कांग्रेस) में दिवालियापन है जब आप भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं के भरोसे चुनाव लड़ते हैं।

बता दें अमित शाह ने सोमवार को पुराने मैसूर क्षेत्र में एक रोड शो किया ये क्षेत्र वोक्कालिगा समुदाय बहुल्‍य क्षेत्र है। यहां पर भी उन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बाहर निकलने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+