karnataka chunav 2023: नामांकन के पहले दिन 221 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए
कर्नाटक चुनाव 2023: नामांकन के पहले दिन 221 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इन 221 उम्मीदवारों में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस, आप और अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य भर में 10 मई को एक साथ ही मतदान होंगे। राज्य की प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है और जल्द फाइनल लिस्ट भी जारी कर देगी। वहीं राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी जतना दल एस अपनी दूसरी लिस्ट शुक्रवार तक जारी करेंगी।
वहीं गुरुवार को आगामी कर्नाटक चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का पहला दिन था। जिसमें राज्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 221 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए।अगले सप्ताह तक कई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी प्रमुख वजह है कि मतदान की तारीख के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है।
भारत के चुनाव आयोग ने घोषणा की कि राज्य में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
चुनाव आयोग के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गुरुवार को 197 पुरुष उम्मीदवारों और 24 महिला उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के पहले दिन भाजपा के 27, कांग्रेस पार्टी के 26, आम आदमी पार्टी के 10, जनता दल (सेक्युलर) के 12 और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं अन्य 100 गैर-मान्यता प्राप्त दलों और 45 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पहले दिन अपना पर्चा दाखिल किया।
कांग्रेस, बीजेपी और जेडी (एस) ने पहले ही अपने उम्मीदवारों को बी फॉर्म जारी करना शुरू कर दिया है और कुछ शीर्ष नेता भी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर अपने कैडर और समर्थकों को साथ लेकर नामांकन दाखिल करने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications