कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुंबले ने किया मतदान, आम लोगों से पूछा एक सवाल, देखें तस्वीरें
बेंगलुरु। आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों की वोटिंग हो रही है, सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है, 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। कर्नाटक में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में हैं।

अब से थोड़ी देर पहले टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में अपना मतदान किया। वोट करने के बाद अनिल कुंबले ने परिवार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों से वोट करने की अपील की है।

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रह चुके अनिल कुंबले ने लोगों से पूछा भी है कि मैंने तो कर दिया, क्या आपने किया...वोट।
मालूम हो कि कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आज मतदान कर रहे हैं। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इस बार चुनावों में 200 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमां रहीं हैं। 15 मई को कर्नाटक में विधानसभा के नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications