#KarnatakaVerdict: राम माधव ने पीएम मोदी और शाह को दिया जीत का श्रेय, कहा- संघ ने भी की बहुत मदद

कर्नाटक में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है और इस बार उसकी सरकार बनान लगभग तय है। दक्षिण में कर्नाटक जैसे बड़े राज्य में जीत हासिल कर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है और इस बार उसकी सरकार बनान लगभग तय है। दक्षिण में कर्नाटक जैसे बड़े राज्य में जीत हासिल कर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बेंगलुरू और दिल्ली समेत अन्य जगर पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न भी शुरू हो चुका है। इस जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माघव ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहमत का नतीजा है।

Ram Madhav

राम माधव ने कहा, 'इस जनादेश के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद देना चाहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी की मेहनत को भी इसका श्रेय जाता है। साथ ही प्रदेश के नेतृत्व, पार्टी और आरएसएस कार्यकर्ताओं का भी इसमें अहम रोल है। दक्षिण में भाजपा का मार्च शुरू हो गया है।' माधव ने आगे कहा कि अमित शाह के बारे में हर कोई जानता है कि चुनावी रणनीति में उनसे माहिर कोई नहीं है।

कर्नाटक में संघ के रोल के बारे में बोलते हुए माधव ने कहा, 'संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने हमारी काफी मदद की। कई जगह, खासकर तटीय कर्नाटक में संघ परिवार ने काफी सहायता की।' कांग्रेस और राहुल गांधी पर वार करते हुए माधव ने कहा, 'कांग्रेस और राहुल गांधी को थोड़ा सोच-विचार करना चाहिए, लेकिन अफसोस वो ऐसा कभी नहीं करते।'

ये भी पढ़ें: #KarnatakaVerdict: भाजपा की बढ़त पर सोशल मीडिया ने लिए मजे, 'पप्पू' और 'ईवीएम' को भी नहीं छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+