#KarnatakaVerdict: भाजपा की बढ़त पर सोशल मीडिया ने लिए मजे, 'पप्पू' और 'ईवीएम' को भी नहीं छोड़ा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम शाम तक साफ हो जाएंगे। फिलहाल आ रहे रुझानों के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती है। 222 विधानसभा सीटों पर भाजपा 104 सीटों पर आगे है, जिसमें से 4 पर वो जीत दर्ज कर चुकी है।
Recommended Video

बेंलगुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम शाम तक साफ हो जाएंगे। फिलहाल आ रहे रुझानों के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती है। 222 विधानसभा सीटों पर भाजपा 104 सीटों पर आगे है, जिसमें से 4 पर वो जीत दर्ज कर चुकी है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 112 सीटों पर बहुमत चाहिए और अगर भाजपा का विजय रथ इसी गति से आगे बढ़ता गया तो वो अकेली सरकार बना सकती है।

वहीं पिछले पांच सालों से कर्नाटक की कमान संभाल रही कांग्रेस इस बार काफी पीछे है। साल 2013 में कांग्रेस ने 122 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अभी तक के रुझानों में उसे केवल 64 सीटें ही मिली हैं। एचडी देवगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) फिलहाल रुझानों में 44 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य को 1 सीट मिली है।
परिणामों के रुझान आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं। कोई ईवीएम मशीन को हैक बता रहा है, तो किसी ने पप्पू पर निशाना साधा है। पढ़िये कर्नाटक चुनाव परिणाम पर मजेदार सोशल मीडिया रिएक्शंस-

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2018 LIVE: भाजपा-105, कांग्रेस-70 और जेडीएस-बीएसपी गठबंधन 43 सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications