हमें और JDS को मिलाकर कुल 117 विधायक इसलिए हम बनाएंगे सरकार : कांग्रेस

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमें और जेडीएस को मिलाकर कुल 117 विधायक होते हैं, हम इस चुनाव में हारे हैं इसलिए जेडीएस को समर्थन दे रहे हैं। बीजेपी के पास केवल 104 विधायक हैं, ऐसे में उसका सरकार बनाए जाने का सवाल ही नहीं है।

हमें और JDS को मिलाकर कुल 117 विधायक: कांग्रेस

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार करते हुए जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान दो घंटे पहले ही कर दिया है और कुमारास्वामी ने लगे हाथ राज्यपाल को खत लिख आज शाम मिलने का समय भी मांग लिया है। ऐसे में अब राज्यपाल के विवेक पर ही सब-कुछ निर्भर करता है।

बीजेपी को सत्ता से बाहर रखा जाए: जेडीएस

मालूम हो कि जेडीएस प्रवक्ता दानिश अली ने मीडिया में बयान दिया है कि जेडीएस शुरू से कह रही है कि कुमारस्वामी ही सीएम होंगे। नतीजे आने के बाद हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखा जाए। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया है, हमने उनका समर्थन स्वीकार किया है। जेडीएस और कांग्रेस एक साथ राज्यपाल से शाम साढ़े 5 बजे मिलेंगे।तो वहीं दो निर्दलीय नेताओं ने अपना समर्थन कांग्रेस को देने की बात कही है, जिसके बाद कांग्रेस को लगता है कि वो सत्ता में वापसी कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+