Karnataka Election Results: रामनगरम सीट पर JDS को बड़ा झटका, निखिल कुमारस्वामी हारे चुनाव
कर्नाटक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जेडीएस के लिए फिट साबित नहीं हो रहे। जनता सेक्युलर के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की बेटे निखिल अपनी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सके।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में जेडीएस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते व जेडीएस दिग्गज पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रामनगरम सीट पर चुनाव हार गए। यहां कांग्रेस का कब्जा हो गया है। रामनगरम सीट पर कांग्रेस को 87285 मिले। जबकि जेडीएस और भाजपा को क्रमश: 76439 और 12821 मत मिले। निखिल कुमारस्वामी की विधानसभा चुनाव में ये दूसरी हार है। इससे पहले निखिल की मां अनीता कुमारस्वामी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस को कर्नाटक में मिल रही प्रचंड जीत के साथ जेडीएस ने जनादेश को स्वाकारते हुए पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनका दल जीत या फिर हार को जनता का आदेश मानकर स्वीकार करती है।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election Results: रामनगरम सीट पर JDS को बड़ा झटका, निखिल कुमारस्वामी हारे चुनाव
जेडीएस मतगणना से पहले कर्नाटक में खुद के किंगमेकर के तौर पर देख रही थी। माना जा रहा था यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है, सबसे अधिक फायदा जेडीएस को होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब पूर्व सीएम व जेडीएस चीफ अपने दावे से पलटने नजर आ रहे हैं।
दरअसल, जेडीएस चीफ व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पहले समर्थन के लिए खुद के सीएम बनने की शर्त रखी थी। लेकिन वे अपनी इस मांग से पलटते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनते देख अब उन्होंने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Live Karnataka Election Result 2023 : पार्टी की जीत पर बोलीं प्रियंका गांधी- 'जय कर्नाटका, जय कांग्रेस'












Click it and Unblock the Notifications