Karnataka Elections: टीपू सुल्तान पर टिप्पणी करने वाले BJP नेता की सीट का हाल, जानिए जीते या फिर हारे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। ऐसे में कई ऐसे बीजेपी नेताओं की सीट सुरक्षित नहीं रही।

Karnataka Election Results 2023: बीजेपी के दिग्गज नेता व चार बार के विधायक रहे सीटी रवि (C. T. Ravi) अपनी सीट नहीं बचा पाए। कांग्रेस कैडिंडेट एचडी थमइया ने उन्हें 6 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। हलांकि खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग ने इस सीट पर अंतिम नतीजे घोषित नहीं किए। लेकिन वोटों का अंतर ही सीटी रवि की हार को पक्का रहा है।
सीटी रवि ने स्वीकार की हार
कर्नाटक की चिकमगलूर सीट पर बीजेपी के महासचिव सीटी रवि को अब तक 79128 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार एचडी थमइया को 85054 वोट प्राप्त हुए। जबकि अन्य दलों को बुरा हाल रहा। यहां जेडीएस के बीएम तिम्मा शेट्टी 1763 वोट मिले। बसपा को 528, आम आदमी पार्टी को 522, UPP को 663 को मत प्राप्त हुए। इसके अलावा चिकमंगलूर से 9 उम्मीदवार निर्दलीय भी रहे। जिनका प्रदर्शन इससे भी खराब रहा। किसी निर्दलीय 400 से अधिक वोट नहीं मिले। वही सीटी रवि ने चिकमंगलूर सीट पर हार स्वीकार कर ली।
कौन हैं सीटी रवि?
सीटी रवि का नाम कर्नाटक के बड़े नेताओं में शामिल है। वे बीएल संतोष के खेमे के नेता माने जाते हैं। वे पार्टी आलाकमान के नेताओं में शामिल हैं। सीटी रवि कर्नाटक के एक प्रभावशाली नेता हैं। वे वोक्कलिगा समाज से आते हैं। लेकिन अब तक अपने समाज को वो बीजेपी में सक्रिय रूप से शामिल नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें: DK शिवकुमार के साथ जीत का जश्न मना रहा दूसरा चेहरा कौन?
येदियुरप्पा के विरोधी खेमे के नेता
दरअसल, सीटी रवि येदियुरप्पा के विरोध खेमे के नेताओं में गिने जाते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव टिकट के बंटवारे पर उन्होंने कहा था कि इस पर फैसला किसी किचन में नहीं होगा। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि किसी को टिकट केवल इस बात योग्य नहीं समझा जाएगा कि वो किसी का बेटा है।
टीपी सुल्तान की मौत पर की थी टिप्पणी
सीटी रवि ने टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) की मौत पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने उस दावे का समर्थन किया जिसमें कहा गया कि दो वोक्कलिगा उरी गौड़ा और नान्जे गौड़ा ने टीपू सुल्तान को मारा था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications