Karnataka Chunav result: 2.60 लाख से ज्यादा वोटरों ने NOTA दबाया, कई राष्ट्रीय दलों से भी ज्यादा वोट मिले
Karnataka Chunav result 2023: कर्नाटक चुनाव में भी ढाई लाख से ज्यादा वोटरों ने नोटा का विकल्प चुना है। यह इतने वोट हैं, जितना ला पाने में कई राष्ट्रीय पार्टियां भी तरस गईं।

Karnataka Chunav NOTA result 2023: कर्नाटक चुनाव में कुछ राष्ट्रीय दलों को जितने वोट मिले हैं, उससे ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। अंग्रेजी के NOTA विकल्प का मतलब है कि 'इनमें से कोई नहीं'। राज्य में दो लाख 60 हजार से भी ज्यादा वोट इस विकल्प के खाते में गया है।
कई राष्ट्रीय दलों से ज्यादा मिले नोटा को वोट
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ें देखें तो शाम सवा सात बजे तक नोटा को कर्नाटक में पड़े कुल मतों का 0.69% मत मिला। जबकि, कुछ राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां भी इतने वोट नहीं ला पाए। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर नोटा का विकल्प 2013 से शुरू किया गया था।
बसपा से भी नोटा को ज्यादा वोट
अगर चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन राष्ट्रीय दलों को नोटा को मिल वोट से कम मिले। जैसे सीपीएम सिर्फ 0.06% वोट ही जुटा सकी थी। वहीं यूपी जैसे सबसे बड़े राज्य में सत्ता में रह चुकी बीएसपी को नोटा से आधे से भी कम वोट मिले।
कर्नाटक में बसपा को मात्र 0.31% वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं दिल्ली और पंजाब में बहुत भारी बहुमत से सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी को भी कर्नाटक में निराशा झेलनी पड़ी। पार्टी को राज्य में महज 0.58% वोट मिले हैं, जो कि नोटा से भी कम है।
Recommended Video
पहले वोटरों के पास नोटा का ऐसा विकल्प नहीं था
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मतदाताओं को नोटा विकल्प देने का आदेश दिया था। इससे पहले जो मतदाता किसी उम्मीदवार को वोट नहीं डालना चाहते थे, वह कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 के रूल 49-O के तहत अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कर सकते थे।
नोटा से गोपनीयता रहती है सुरक्षित
लेकिन, इसमें दिक्कत यह थी कि मतदाताओं के मताधिकार की गोपनीयता का उल्लंघन हो सकता था। इस वजह से वे उस विकल्प को चुनने से कतराते थे। नोटा विकल्प चुनकर वोटर अपने मताधिकार की गोपनीयता का अधिकार सुरक्षित रख सकते हैं।
कांग्रेस और भाजपा के वोट शेयर में बड़ा फासला
हालांकि, यदि नोटा को मिले वोट ज्यादा हो जाएं तो चुनाव आयोग को नए सिरे से चुनाव कराने के निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट इनकार कर चुका है। इस बार के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 43 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी लगभग 36 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि, जेडीएस का वोट शेयर 13 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है। बाकी दलों का प्रदर्शन काफी फीका रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications