Karnataka Election: पीएम मोदी संडे को जाएंगे चन्नापटना, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
Karnataka Election: पीएम मोदी संडे को चन्नापटना चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं। पीएम की इस यात्रा के कारण बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए धुंआधार प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंच रहे हैं। चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा, इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में पीएम मोदी बेंगलुरू समेत कर्नाटक के अन्य कई जिलों में चुनावी दौरा करने वाले हैं। बेंगुलरू में शनिवार को रोड शो करने के बाद पीएम मोदी रामनगर के निकट स्थित चन्नापटना जाएंगे। 'खिलौनों के शहर' में मोदी सेत्तिहल्ली गांव के पास एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
कुमारस्वामी को टक्कर दे रहे भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी
प्रधान मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सीपी योगेश्वर के लिए प्रचार करेंगे। जहां से भाजपा के विपक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से जेडीएस से चुनाव मैदान में है। चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पीएम मोदी रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।
पिछले चुनाव में चन्नापटना सीट से भाजपा की हुई थी बुरी हार
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा उम्मीदवार सीपी योगेश्वर चन्नापटना में कुमारस्वामी से 21,530 मतों से हार गए थे। 2023 में फिर भाजपा ने योगेश्वर पर कुमारस्वमी के विरोध में चुनाव मैदान में उतारा है।
एक्सप्रेस हाईवे पर जानें कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा प्रतिबंध
टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के इस चुनावी दौरे को देखते हुए बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कई पाबंदिया लगाई गई हैं । एक्सप्रेस हाईवे पर ये प्रतिबंध सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लागू रहेंगे।
- चन्नापटना को मद्दुर से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का हिस्सा यात्रियों के लिए बंद रहेगा।
- बेंगलुरु से मैसूरु जाने वाले वाहन बिदादी-हरोहल्ली-कनकपुरा-मालवल्ली मार्ग की ओर डायवर्ट होकर जा सकते हैं।
- मैसूरु से बेंगलुरु जाने वाले मद्दुर-कुनिगल-नेलमंगला मार्ग या मालवल्ली-कनकपुरा-हरोहल्ली मार्ग ले सकते हैं।
- मांड्या और रामनगर के जिला प्रशासन द्वारा यातायात प्रतिबंधों की घोषणा की गई थी।
- Karnataka elections 2023: दक्षिण कर्नाटक के वो जिले जहां लहराता रहा है भगवा, जो हैं भाजपा का गढ़












Click it and Unblock the Notifications