विजयपुरा में हेराफेरी की अफवाह के बाद लोगोंं ने EVM की गाड़ी पर बोला हमला, तोड़ी 2 ईवीएम और वीवीपैट
कर्नाटक के विजयापुरा में हेराफेरी की अफवाह के बाद लोगोंं ने EVM की गाड़ी पर एक साथ हमला बोल दिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में रखी ईवीएम मशीन और पेपर को नुकसान पहुंचाया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज बुधवार को प्रदेश भर में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटे इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। वहीं कर्नाटक के विजयपुरा जिले की बसवनबागवाड़ी विधानसभा में लोगों ने 2 ईवीएम और वीवीपैट पटक-पटक कर तोड़ डाला।
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग कार की डिक्की में रखी ईवीएम मशीन को गुस्से में निकाल कर पटक- पटक कर तोड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले के अनुसार धांधली की अफवाह के चलते लोगों ने ईवीएम गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने ईवीएम मशीन तोड़ डाली।
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बसवनबागेवाडी विधानसभा में लोगों ने 2 EVM और VVPAT तोड़ा।
हेराफेरी की अफवाह के चलते लोगों ने EVM की गाड़ी पर बोला हमला।#Elections2023 #KarnatakaElections #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/o6Hz6SeQtN
— Inc Lok (@IncLokOfficial) May 10, 2023
विजयपुरा जिले के बसवाना बागेवाड़ी तालुक के मसाबिनल गांव में, कई नाराज ग्रामीणों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों को पटक-पटक कर नष्ट कर दिया और मतदान अधिकारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूूत्रोंके अनुसार अफवाह फैलने के बाद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के दिन प्रदेश भर में कम से कम तीन जगहों से हिंसक घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई है।
बेंगलुरू के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र के पपैया गार्डन स्थित एक मतदान केंद्र पर लाठी डंडों से लैस कुछ युवकों ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार वो उग्र हो गए, जिसमें मतदान के लिए कतार में खड़ी कुछ महिलाओं को चोटें आईं। वहीं मतदान के दिन तीसरी घटना बेल्लारी जिले के संजीवरायणकोट में कांग्रेस और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications