कर्नाटक चुनाव: नतीजों से पहले BJP नेता के होटल से 1,000 से ज्यादा पोस्टल बैलट बरामद

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को 1,000 से ज्यादा पोस्टल बैलट बरामद हुए हैं और ये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के पास से मिले हैं। सभी पोस्टल बैलट बादामी के एक होटल में बरामद हुए हैं। चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार देर रात को होटल में पोस्टल बैलट मिलने के बाद कांग्रेस का एक पूरा प्रतिनिधि मंडल राज्य चुनाव पहुंच कर कर्नाटक चीफ इलेक्शन कमीशनर से मुलाकात कर इस शामिल पार्टियों के खिलाफ कठोर एक्शन लेने की मांग की है।

कर्नाटक चुनाव: BJP नेता के होटल से 1,000 पोस्टल बैलट बरामद

न्यूज 18 के मुताबिक, बादामी होटल से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता जब पोस्टल बैलेट को खोल रहे थे, तभी बरामद हुए हैं। जिस होटल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से 1,000 से ज्यादा पोस्टल बैलट बरामद किए गए है, वो होटल भी बीजेपी के एक नेता का बताया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धैरमैया का बादामी विधानसभा क्षेत्र है, जहां से उन्होंने इस बार चुनाव लड़ा है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी को हताश बताते हुए चुनाव आयोग से इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी, कुछ घंटे बाद इसका पता चल जाएगा। सभी के मन में यही सवाल है कि आखिर कर्नाटक की जनता ने इस बार किस पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। कर्नाटक में इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के बीच है। 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 70 फीसदी वोटिंग हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+