Karnataka election: मतदान के दिन बेंगलुरू समेत कर्नाटक के अन्य हिस्सों में हो सकती है बारिश
आईएमडी ने बुधवार को कर्नाटक के कुछ हिस्सों बेंगलुरु में बारिश की भविष्यवाणी की है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। मतदान के लिए के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और प्रदेश के सभी वोटरों से वोट अवश्य करने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने 10 मई बुधवार को राज्य की राजधानी समेत अन्य कई हिस्सों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में वोट जाते समय वोटरों को अपने साथ रेन कोट और छाता अपने साथ जरूर ले जाना चाहिए।
बेंगलुरू और अन्य जिलों में गरज के साथ होगी बारिश
मंगलवार को जारी आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार बुधवार और गुरुवार को बेंगलुरु शहरी और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
बेंगलुरू में सोमवार को हुई तेज बारिश
बता दें बीते सोमवार शाम को बेंगलुरू समेत अन्य कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार बेंगलुरू में सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे के बीच 92 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार का तापमान
वहीं बेंगलुरू के तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को अधिकतम 29.8 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मतदान के दिन इन हिस्सों में बारिश होने की संभावना
बेंगलुरु के अलावा साउथ इनटीरियर कर्नाटक के अन्य हिस्सों जिनमें बल्लारी, चिक्काबल्लापुरा, कोडागु, मांड्या और मैसूरु शामिल हैं, में बुधवार और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज और रोशनी देखने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मई 2023 तक साउथ कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। 9 और 10 मई को गड़गड़ाहट की गतिविधि के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान कम होने की संभावना है। वहीं कोस्टल और नार्थ कर्नाटक के कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है। 9 स 10 मई 2023 तक तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications