कर्नाटक में मोदी-योगी की रैली पर बोला भाजपा प्रत्याशी, दक्षिण और यूपी में बहुत अंतर है
बीजेपी उम्मीदवार सीपी योगेश्वर ने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है। यह दक्षिण भारत है। यहां परिपक्व लोग हैं। चारों दक्षिणी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं। यहां मुद्दे अलग हैं।
नई

'चारों दक्षिणी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं'
बीजेपी उम्मीदवार सीपी योगेश्वर ने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है। यह दक्षिण भारत है। यहां परिपक्व लोग हैं। चारों दक्षिणी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं। यहां मुद्दे अलग हैं। 55 वर्षीय बीजेपी नेता योगेश्वर ने ये भी कहा है कि बीजेपी ने राज्य की सभी 224 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं मगर कई सीटों पर सही उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इतना ही नहीं सीपी योगेश्वर ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, मोदीजी का जादू लोकसभा चुनाव में चला था लेकिन इस बार के विधान सभा चुनाव में उनका जादू नहीं चलने वाला है क्योंकि बीजेपी ने सही उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं।

योगेश्वर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं
बता दें कि सी पी योगेश्वर रामनगर जिले की चन्नापटना विधान सभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वो इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं। साल 1999 में योगेश्वर ने यहां से निर्दलीय चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने उप चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वोक्कालिगा समुदाय से संबंध रखने वाले योगेश्वर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन पर करप्शन के भी आरोप लग चुके हैं। इन्होंने अपने चुनावी क्षेत्र में अच्छा काम किया है और किसानों की सिंचाई की समस्या का बेहतर समाधान निकाला है। इस वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। योगेश्वर अपने बूते चुनाव जीतने की हैसियत रखते हैं। बीजेपी सरकार में ये मंत्री भी रह चुके हैं।

12 मई को मतदान होगा
गौरतलब है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच कर्नाटक चुनावों के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का दौर कुछ ज्यादा ही तेज हो गया है। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर एक चरण में 12 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 15 मई को की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications