Karnataka election: बारिश के चलते अमित शाह का देवनहल्ली रोड शो हुआ रद्द,बेंगलुरू एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार

कर्नाटक चुनाव के लिए शुक्रवार को गृह मंत्री बेंगलुरू पहुंचे है। यहां देवनहल्ली में भाजपा के प्रचार के लिए रोड शो करने वाले थे लेकिन तेज बारिश के कारण रोड शो को रद्द करना पड़ा

amitshah

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे हैं। दोपहर में देवनहल्‍ली में भाजपा उम्‍मीदवार के लिए वोट की अपील जनता से करने के लिए रोड शो करने वाले थे लेकिन तेज बारिश के कारण अमित शाह का ये रोड शो रद्द करना पड़ गया है।

देवनहल्ली तालुक के विजयपुरा में ये रोड शो होने वाला था। जिसके लिए बहुत तैयारी की गई थी लेकिन बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

शुक्रवार को बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर अमित शाह अपने निर्धारित शेड्यूल के समय पहुंच गए थे लेकिनबारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से पहले हवाईअड्डे पर इंतजार करते रहे लेकिन, राज्य चुनाव प्रबंधन समिति ने रोड शो रद्द करने का फैसला किया।

भारी बारिश के कारण ये रोड शो भविष्य की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है। बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई भी शामिल होने वाले थे।

बता दें बेंगलुरू ग्रामीण जिला देवनहल्‍ली 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली है जहां के देवनहल्ली के तालुक मुख्यालय में एक रोड शो होना था। अ‍मित शाह के स्‍वागत में भारी संख्‍या में नेता भी यहां जुटे थे। वहीं रोड शो के लिए कई कलाकार भी मौजूद थे।

अमित शाह देवनहल्ली में केंद्रीय मंत्री भाजपा के पिला मुनीशमप्पा के लिए प्रचार करने वाले थे जिनका मुकाबला मौजूदा विधायक एल एन नारायणस्वामी से है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट की बात करें तो कांग्रेस के नारायणस्वामी 86,966 वोट और वेंकटस्वामी 69,956 वोट मिला था। बीजेपी उम्मीदवार के नागेश 9,820 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

बता दें गृह मंत्री कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का भी जायजा लेने भी पहुंचे हैं। याद रहे 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह का राज्य का यह पहला दौरा है। शुक्रवार की शाम को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले डीके शिवकुमार को मिली बड़ी जीत, उनके खिलाफ केस नहीं बने रुकावट, स्‍वीकार हुआ नामांकन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+