कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस ने PM मोदी के वीडियो संदेश को लेकर की शिकायत, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की
Randeep Surjewala on PM Modi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी के वीडियो संदेश को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

Randeep Surjewala on PM Modi: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने के लिए पीएम मोदी समेत बीजेपी के नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अपने शिकायत पत्र में कांग्रेस ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग के लिए अग्नि परीक्षा है।
पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक में उन्हें जो स्नेह मिला है, वह अद्भुत है। इससे कर्नाटक को सभी क्षेत्रों में नंबर एक बनाने के लिए संकल्प मजबूत होता है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर भी निशाना साधा है। साथ ही बीजेपी के कई नेताओं द्वारा टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू पर भी हमला किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है। जब हम एक साथ आते हैं और अपने दिमाग को एक लक्ष्य के लिए निर्धारित करते हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती है।
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता की पुकार अभी भी मेरे कानों में गूंज रही है। आजादी के अमृत काल में हम भारतीयों ने अपने प्यारे देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। कर्नाटक इसको साकार करने के लिए तैयार है। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
यह भी पढ़ें- Cheetah Death: 'स्वागत राजमाता की तरह लेकिन मृत्यु पर खामोश' चीते की मौत पर जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला












Click it and Unblock the Notifications