Cheetah Death: 'स्वागत राजमाता की तरह लेकिन मृत्यु पर खामोश' चीते की मौत पर जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला
Cheetah Daksha dies: लगातार तीसरे चीते की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को घेरा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी की खामोशी पर सवाल उठाया है।

Cheetah Daksha dies: लगातार तीसरे चीते की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखे सवाल करते हुए कहा कि पहले साशा की मृत्यु हुई, फिर उदय और अब दक्ष की मृत्यु हो गई। लेकिन अभी भी उस आदमी की ओर से दर्द या पीड़ा का कोई शब्द नहीं है जिसने कूनो में इन चीता का राजमाता की तरह स्वागत किया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से भारत लाए गए एक और चीते की मौत हो गई है, जो लगभग 40 दिनों में तीसरे चीते की मौत है। लगातार तीन चीते की मौत के बाद वन विभाग भी चिंतित नजर आ रहा है। वन विभाग ने चीते की मौत की वजह भी बताई है।
क्यों हुई मादा चिता दक्ष की मौत
मादा चीता दक्ष को बाड़े नंबर एक में छोड़ा गया था और दो नर चीतों, वायु और अग्नि को भी छोड़ा गया था। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नर चीते इस प्रक्रिया के दौरान हिंसक हो गए जो कि एक सामान्य बात है और मादा चीता दक्ष को बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीते 'उदय' का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
Recommended Video

70 साल पहले देश से गायब हुई प्रजातियों को पुनर्जीवित करने की योजना के शुरुआती चरण में सितंबर और फरवरी में कुल 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। इससे पहले एक मादा चीता और एक नर चीता की क्रमश: 27 मार्च और 23 अप्रैल को मौत हुई थी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा अन्य चीतों पर कड़ी नजर रखी गई है और उनमें से किसी ने भी इस तरह के समान लक्षण नहीं दिखाए हैं। अब चीता दक्ष की मौत पर राजनीति और तेज होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications