KarnatakaElection2018: भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
नई दिल्लीः KarnatakaElection2018 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 82 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई। बता दें, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी 72 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट कांग्रेस की 218 उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद आई है। दोनों पार्टियां जीत के अपनी रणनीति बना रही हैं। कांग्रेस की 218 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है, अब कांग्रेस को महज पांच सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा करनी है।
इन उम्मीदवारों को मिला है भाजपा का टिकट-



बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में 244 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा, जबकि चुनावों का परिणाम 15 मई को आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही लगातार कर्नाटक में अपने दौरे कर रहे हैं। जहां कांग्रेस कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपने 5 साल के वनवास को खत्म करने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें- कठुआ रेप पर करीना हुईं ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications