'पीएम मोदी ने कांग्रेस की गारंटियों को हाइजैक कर लिया', कर्नाटक के डिप्टी सीएम का छलका दर्द!

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की गारंटियं को हाइजैक कर लिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिवकुमार ने कहा, 'बीजेपी मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हमारे गारंटी मॉडल का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन, सावधान बीजेपी और जेडीएस अगर सत्ता में आएंगी तो गारंटी योजनाएं वापस ले लेंगी, क्योंकि उन्हें इनमें यकीन नहीं है।'

karnataka congress guarantee

बीजेपी-जेडीएस पर निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) ने गारंटी योजनाओं का विरोध किया था और वे निश्चित तौर पर इसे खत्म कर देंगे।

'गारंटी योजनाओं से करोड़ों को फायदा'
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सरकार कभी भी इन योजनाओं को खत्म नहीं करेगी, क्योंकि यह करोड़ों लोगों को मदद कर रही हैं।' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इन गारंटी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में काम करें।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में इन योजनाओं के चलते हर परिवार को 5,000 रुपए का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि 'हमने गारंटी योजनाओं को लेकर सर्वे के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है।'

इंदिरा गांधी को लेकर कर दिया बहुत बड़ा दावा
शिवकुमार ने यह भी दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही सबसे पहले देश में कई गारंटी योजनाएं शुरू की थीं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने यहां तक दावा कर दिया कि 'आंगनवाड़ियों में मिडडे मील योजना समेत गरीबों के लिए हजारों जनहित वाली गारंटी योजनाएं इंदिरा गांधी की ओर से शुरू किया गया था। नेहरू परिवार ने सत्ता, संपत्ति और यहां तक कि जीवन भी देश के लिए न्योछावर कर दिया। देश के लिए नेहरू परिवार के बलिदान की तुलना में कोई त्याग नहीं है।'

उन्होंने बांग्लादेश के निर्माण के लिए इंदिरा गांधी की सराहना करते हुए कहा, 'जब पाकिस्तान ने पूर्वी-पाकिस्तान पर हमला कर दिया, उन्होंने बहादुरी से लड़ा और बांग्लादेश को मुक्त कराने में मदद की।' उन्होंने ऐलान किया कि सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी पर एक किताब लिखी है, जिसे जल्द ही कन्नड़ में प्रकाशित किया जाएगा।

19 नवंबर, 1917 को जन्मीं इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से लेकर 31 अक्टूबर,1984 को अपनी हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+