कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आरएसएस की प्रार्थना गाने पर काग्रेस में दो फाड़, माफी की उठी मांग
DK Shivakumar RSS song controversy: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने आरएसएस की प्रार्थना गाया, जिससे पार्टी के भीतर विरोध की लहर शुरू हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने शिवकुमार से माफी मांगने की सलाह दी।
बीके हरिप्रसाद का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते ऐसा करना अनुचित है। इस विवाद ने राज्य की राजनीति और पार्टी के अंदर झड़प को बढ़ा दिया है।

'DK शिवकुमार का कदम संवेदनशील'
वरिष्ठ नेता और कांग्रेस MLC बीके हरिप्रसाद ने इस घटना पर कहा कि, उपमुख्यमंत्री के तौर पर RSS का गीत गाना कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते यह उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि, शिवकुमार को माफी मांगनी चाहिए। हरिप्रसाद ने आरएसएस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि संगठन के सदस्य महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार थे और इसे ध्यान में रखते हुए शिवकुमार का कदम संवेदनशील था। उनका कहना था कि आरएसएस का गीत गाने का संदेश किसी तक गलत तरीके से पहुंच सकता है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना ने कहा कि पार्टी में शिवकुमार के लिए अलग नियम लागू होते हैं। उनका तर्क था कि शिवकुमार विभिन्न भूमिकाओं में रहकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं, चाहे वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम हों या महाकुंभ मेला, भले ही यह पार्टी के हितों के खिलाफ प्रतीत हो।
DK के करीबी सहयोगी ने किया बचाव
शिवकुमार के करीबी सहयोगी और कांग्रेस विधायक एच.डी. रंगनाथ ने उनका बचाव किया और कहा कि यह मामला अब एक बंद अध्याय है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में शिवकुमार द्वारा गाया गया गीत मूलतः धरती को नमन करने का संदेश देता है और इसमें कोई गलत संदेश नहीं था। रंगनाथ ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, लेकिन अच्छी चीज़ों को स्वीकार करना भी जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस और आरएसएस की विचारधाराएं कभी मेल नहीं खा सकतीं।
ये भी पढ़ें DK Shivakumar Net Worth: देश के अमीर विधायक हैं डीके शिवकुमार, अथाह संपत्ति के हैं मालिक,कैसे करते हैं कमाई
पार्टी में दो फाड़
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आरएसएस की प्रार्थना "नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे, त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्" गाई। इस कदम के बाद पार्टी के भीतर विवाद पैदा हो गया है। कुछ नेता इसे अनुचित मान रहे हैं, जबकि कई अन्य नेता डीके शिवकुमार के पक्ष में खड़े हैं और उनका बचाव कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें विधानसभा में कांग्रेस नेता होकर RSS गीत क्यों गाए DK शिवकुमार ? डिप्टी CM ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह












Click it and Unblock the Notifications