कर्नाटक में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम संभालेंगे फाइनेंस, डीके और परमेश्‍वर को जानें कौन सा मिला मंत्रालय

कर्नाटक में शनिवार को सिद्धाारमैया की कैबिनेट में 24 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। इसके तुरंत बाद मंत्रियों के बीच कांग्रेस सरकार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। जानिए किसको कौन सा मंत्रालय सौंपा गया है।

dk

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में शनिवार को 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई और उन्‍हें सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल किया गया। इस शपथ ग्रहण के चंद घंटे बाद अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पास वित्‍त मंत्रालय रखा है वहीं राज्‍य के उपमुक्ख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरू शहर विकास विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा जी परमेश्‍वर को राज्‍य के गृह मंत्रालय की जिम्‍मेदारी दी गई है। मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने वित्‍त मंत्रालय के अलावा अपने पास इंटेलिजंस, पर्सनल एंड एड‍मिनिस्‍ट्रेशन रिफॉफॉर्म विभाग रखा है।

एचके पाटिल को कानून और संसदीय मामलों की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा सिद्धाारमैया सरकार के एक मात्र ब्राह्मण मंत्री दिनेश गुंडू राव को राज्‍य का हेल्‍थ और फैमिली वेलयफेयर मिनिस्‍टर बनाया गया है।

केए मुनियप्‍पा को फूड एंड सिविल सप्‍लाई और कन्‍जूयमर अफेयर दिया गया है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

बताया गया कि कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में छह वोक्कालिगा और आठ लिंगायत नेताओं में जगह मिली है। कैबिनेट में तीन मंत्री अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और पांच अन्य कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा पिछड़ी जाति से संबंधित हैं। जबकि एक सिद्धारमैया सरकार के कैबिनेट में ब्राह्मण नेता को भी शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ओल्ड मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के सात-सात विधायकों को जगह मिली है। जबकि कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो विधायकों को मंत्री बने हैं।

किस क्षेत्र के विधायक को कैबिनेट में मौका

  • मैसूरु से डॉ. एच.सी. महादेवप्पा, बागलकोट से आर. बी. थिम्मापुर, कोप्पल से शिवराज तंगादगी के कैबिनेट मंत्री बने। ये सभी नेता पिछड़ी जाति से हैं।
  • तुमकुरु से के. एन. राजन्ना और बेल्लारी से विधायक बी. नागेंद्र।
  • बेंगलुरु में गांधीनगर से विधायक दिनेश गुंडू राव।
  • बीदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर खंड्रे, यादगीर से शरणबसप्पा दर्शनपुर, विजयपुरा से शिवानंद पाटिल, दावणगेरे से एसएस मल्लिकार्जुन और बेलगावी से लिंगायत समुदाय के लक्ष्मी हेब्बलकर।
  • ओबीसी समुदाय से मधु बंगारप्पा शिवमोग्गा और बंगारप्पा एडिगा।
  • उत्तर कन्नड़ के मोगावीरा समुदाय के दिग्गज नेता मंकुल वैद्य के कैबिनेट में जगह।
  • कुरुबा समुदाय के भैरथी सुरेश, जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले चित्रदुर्ग से एमएलए डी. सुधाकर को कैबिनेट जगह।
  • मराठा समुदाय से धारवाड़ एमएलए संतोष लाड और मुस्लिम समुदाय से रहीम खान को सिद्धारमैया कैबिनेट में जगह मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+