कर्नाटक: 18 जुलाई को होगा कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट, चर्चा के बाद होगी वोटिंग
बेंगलुरु: कर्नाटक में चल रहे सियासी संकट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को कांग्रेस के नेता और सूबे के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में सरकार 18 जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के 5 बागी विधायकों की अपील पर सुनवाई करने पर अपनी सहमति दे दी। कोर्ट मंगलवार को कांग्रेस-जेडीएस के 10 अन्य विधायकों के साथ उनकी अपील पर भी सुनवाई करेगी। इन सबका आरोप है कि स्पीकर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

फिलहाल कर्नाटक का संकट टलता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस और जेडीएस के बागी नेता इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। मुंबई के रेनसां होटल में ठहरे कांग्रेस के 14 बागी विधायकों ने फिर से पुलिस से मदद मांगी है। उनका कहना है कि उनसे किसी भी नेता को मिलने से रोका जाए क्योंकि उन्हें खतरा है। इसी बीच कर्नाटक में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी ने सोमवार को फ्लोर टेस्ट की मांग की। बीजेपी ने जोर देकर कहा कि गठबंधन बहुमत खो चुका है, इसलिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या फिर आज फ्लोर टेस्टे के जरिए बहुमत साबित करना चाहिए। विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है।
सोमवार को लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि गुरुवार (18 जुलाई) को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार को आदेश दिया है कि वो 16 जुलाई तक कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों के इस्तीफे या फिर उनकी अयोग्यता को लेकर कोई फैसला ना लें।
क्या गिर जाएगी कर्नाटक सरकार
अब तक कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायकों ने अब तक इस्तीफा की बात कही है, इसमें से 14 विधायक को गठबंधन की ओर लौटने के लिए संपर्क किया जा रहा है। यदि स्पीकर 16 बागी विधायकों के इस्तीफे को स्वीकार करते हैं, तो कांग्रेस-जेडीएस के पास 101 सांसद रह जाएंगे। वहीं बीजेपी के 105 विधायक है और दो निर्दलीयों का उन्हें समर्थन हासिल है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। यदि स्पीकर द्वारा कम से कम 11 इस्तीफे स्वीकार किए जाते हैं तो बीजेपी के विश्वास मत जीतने की संभावना है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications