कर्नाटक: कांग्रेस ने मेहुल चौकसी के वकील का टिकट फिलहाल रोका

आपको बता दे कि चंद्रमौली एमएलसी का चुनाव हार गए थे जिसके बावजूद भी उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी करने के बाद से ही मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने बागी तेवर अपनाना शुरू दिया हैं। वहीं सूत्रो से खबर है कि कांग्रेस ने मदिकेरी सीट के टिकट को होल्ड पर डाल दिया है। मदिकेरी सीट से कांग्रेस ने पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील एच.एस चंद्रमौली को टिकट दिया है। इसका पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है। पार्टी के अंदर हो रहे विरोध की वजह से ही ये फैसला लिया गया है। आपको बता दे कि चंद्रमौली एमएलसी का चुनाव हार गए थे जिसके बावजूद भी उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया है।

कर्नाटक: कांग्रेस ने मेहुल चौकसी के वकील का टिकट फिलहाल रोका

कांग्रेस ने पीएनबी स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील को भी टिकट दिया है। मेहुल चोकसी के वकील एच.एस चंद्रमौली को टिकट दिए जाने के चलते पार्टी के अंदर भारी विरोध हो रहा है वही बीजेपी इस मुद्दे को विकराल रूप देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता। इस पर मेहुल चौकसी के वकील एच.एस चंद्रमौली ने कहा, 'मैं 35 साल से वकील हूं और कोई भी मेरे पास केस ले कर आ सकता है. वकील के रूप में, मेरा कर्तव्य मेरे मुवक्किल की रक्षा करना है मैं सिर्फ चौकसी का वकील ही नहीं हूं मेरे कई क्लाइंट हैं।'

आपको बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को अपने 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में जिन कांग्रेसी नेताओं का नाम नहीं है, वे तो खुलकर नहीं बोल रहे लेकिन अपने समर्थकों के जरिए अपनी नाराजगी सामने ला रहे हैं। नेताओं के समर्थकों ने कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पार्टी समर्थकों का प्रदर्शन यदि बढ़ता गया और टिकट न मिलने से नाराज नेता पार्टी छोड़कर विरोधी खेमे के साथ चले गए तो कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, सिद्धारमैया ने टिकट बंटवारे को सही ठहराया है। सिद्धारमैया का कहना है कि पार्टी के आंतरिक सर्वे और उनके जीतने की संभावना के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+