कर्नाटक: कांग्रेस ने 3 सदस्यों को विधान परिषद के लिए किया नामित, सीताराम-उमाश्री और सुधाम दास शामिल
Karnataka News: कर्नाटक विधान परिषद के लिए कई सदस्यों को नोमिनेट किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री एमआर सीताराम, उमाश्री और पूर्व ईडी अधिकारी एचपी सुधाम दास को विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

कर्नाटक कांग्रेस ने इससे पहले विधान परिषद के लिए तीन नामांकन-पूर्व मंत्री एमआर सीतारम और उमाश्री और पूर्व प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी एचपी सुधाम दास को अंतिम रूप दे दिया था। इसके साथ ही कर्नाटक विधानमंडल के उच्च सदन में सत्तारूढ़ दल की संख्या बढ़ गई है।
बता दें कि 75 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या अब बढ़कर 29 हो गई। विधान परिषद में भाजपा 34 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और जद (एस) के आठ एमएलसी हैं। शेष सीटों में से एक पर चेयरपर्सन बसवराज होरत्ती का कब्जा है। एक पर निर्दलीय का कब्जा है जबकि दो खाली हैं।
मोहन कुमार कोंडाज्जी और पी आर रमेश का कार्यकाल मई में और सी एम लिंगप्पा का कार्यकाल जून में समाप्त हो गया। परिषद के लिए तीन उम्मीदवारों का नामांकन कांग्रेस के लिए एक विवादास्पद मुद्दा था क्योंकि हाल के विधानसभा चुनाव हारने वाले वरिष्ठ नेताओं सहित कई लोगों की नज़र इस पद पर थी।
यह भी पढ़ें- हंगामे के बाद कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने मंदिरों के विकास कार्यो पर लगाई रोक का आदेश लिया वापस, दी सफाई












Click it and Unblock the Notifications