जमानत पर रिहा कांग्रेस विधायक के बेटे की गाड़ी से हादसा, 4 लोग घायल

बेंगलुरू। कर्नाटक के कांग्रेस नेता और विधायक एनए हैरिस का बेटा मोहम्मद नालपाड साल 2018 के हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर है। नालपाड अब एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल उसकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये गाड़ी खुद नालपाड तेज रफ्तार से चला रहा था। तभी बल्लारी रोड पर ये हादसा हो गया।

बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर आया

बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर आया

नालपाड की गाड़ी ने पहले एक बाइक सवार और फिर एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। जिससे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। नालपाड हादसे के बाद अपनी गाड़ी से उतरा और अपने दोस्त की गाड़ी लेकर वहां से तुरंत भाग गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर आ गया है और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद एक शख्स खुद उनके सामने आया और हादसे की जिम्मेदारी ली। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रविकांते गौड़े ने कहा, 'बालाकृष्णा नाम का एक आदमी आत्मसमर्पण करने आया, जो गाड़ी चला रहा था। हालांकि जांच में पता चला कि यह नालपाड था, जो दुर्घटनाग्रस्त होने पर गाड़ी चला रहा था। जांच अधिकारी ने आरोपी शख्स को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है।'

भाजपा प्रवक्ता ने बताया सीरियल अपराधी

भाजपा प्रवक्ता ने बताया सीरियल अपराधी

मामले पर भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश का कहना है, 'गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज होना चाहिए। कोर्ट को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और उसकी जमानत रद्द कर देनी चाहिए। पिता का बेटे पर कोई नियंत्रण नहीं है। वह एक सीरियल अपराधी है जो लोगों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।'

2018 में गिरफ्तार हुआ था

2018 में गिरफ्तार हुआ था

बता दें इससे पहले नालपाड को साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उसने और उसके सहयोगी ने शहर के एक प्रमुख व्यवसायी के बेटे की पिटाई की थी। 2018 में आधी रात को हत्या की कोशिश करने के मामले में तीन महीने की न्यायिक हिरासत में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+