कर्नाटक हिजाब विवाद: शिमोगा में छात्र ने तिरंगा हटाकर लहराया भगवा झंडा
बेंगलुरु, 08 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब बैन को लेकर उठा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शिमोगा के एक कॉलेज में एक लड़का पोल पर चढ़कर भगवा झंडा फहराते हुए दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस युवक ने पोल पर लगा तिरंगा हटा दिया और उसकी जगह भगवा झंड़ा फहरा दिया है। वीडियो में पोल के पास नीचे खड़े छात्र जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। वहां जमा हुए अधिकांश छात्र भगवा झंडे या स्टोल लहरा रहे हैं।

Recommended Video
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिमोगा में मंगलवार सुबह पथराव की घटना के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, "कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि एक मामले में राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया गया। मुझे लगता है कि प्रभावित संस्थानों को कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए एक सप्ताह तक बंद कर दिया जाना चाहिए। पढ़ाई ऑनलाइन जारी रह सकती है।
इसी बीच सरकार ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि जब भी उनको लगे कि उनके यहां भी माहौल खराब हो रहा है तो वे 2-3 दिन की छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। कर्नाटक में हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले मंगलवार को भगवा शॉल और हिजाब पहने छात्रों के बीच एक कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। बागलकोट में पथराव के बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के एक अन्य कॉलेज में भगवा पट्टे लगाए छात्रों ने मंगलवार को हिजाब पहनी स्कूल पहुंची लड़की को घेर लिया और उसके सामने जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसके बाद इस छात्रा ने 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाकर छात्रों का विरोध किया। लड़कों के इस समूह के लड़की का काफी दूर तक पीछा किया। लड़के स्कूल के शिक्षकों तक को सुनने के लिए तैयार नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications