कर्नाटक में होंगे 3 डिप्टी CM, येदियुरप्‍पा ने किया पोर्टफोलियो का बंटवारा

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आखिरकार आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर ही दिया। इसके साथ ही कर्नाटक राज्य में तीन उपमुख्यमंत्रियों का ऐलान भी किया गया है। उपमुख्यमंत्री बनाए जाने वालों में गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं। जिनमें से एक लिंगायत एक वोक्कालीग्गा और एक दलित है। ऐसा माना जा रहा है कि, शीर्ष नेतृत्व ने येदियुरप्पा पर नकेल कसने के लिए तीन डिप्टी सीएम बनाए हैं।

Karnataka CM Yediyurappa names 3 deputy CMs New Lawmakers Get Portfolios

आज सरकार की ओर से विभागों का भी बंटवारा किया गया है। करजोल को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी और सोशल वेलफेयर विभाग दिया गया है। वहीं नारायण को उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव में हारे लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी, विधानसभा मे 'पोर्न गेट' की वजह से सुर्खियों में आए थे, अब उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उन्हें ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है।

बसवराज बोम्मई को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बड़े और मध्यम स्तरीय उद्योग का मंत्रालय, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री-के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक को क्रमश: ग्रामीण विकास और पंचायती राज, तथा राजस्व विभाग का प्रभार दिया गया है। सी सी पाटिल को खान और भूगर्भ, एच नागेश को आबकारी, प्रभु चव्हाण को पशुपालन और शशिकला जोले को महिला और बाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

वरिष्ठ नेता बी श्रीरामुलू को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है जबकि एस सुरेश कुमार को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया है। अन्य मंत्रियों में वी सोमन्ना (आवास), सी टी रवि (पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति), बसवराज बोम्मई (गृह), कोटा श्रीनिवार पुजारी (मत्स्य, बंदरगाह और इनलैंड ट्रांसपोर्ट), जे सी मधुस्वामी (कानून, संसदीय मामले और लघु सिंचाई) शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+