MUDA 'घोटाले' में घिरे सीएम सिद्दारमैया तो खेला जाति वाला कार्ड! कांग्रेस में कौन रच रहा साजिश?

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मैसूर में हुए कथित जमीन घोटाले में नाम उछलने के बाद जाति वाला दांव चलने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर गलत जमीन आवंटन के मामले में उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

यह मामला मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) की ओर से शहर की प्राइम लोकेशन पर जमीन आवंटन से जुड़ा है, जिसमें उनकी पत्नी पार्वती को कथित रूप से सभी नियमों को ताक पर रखकर लगभग चार हजार करोड़ रुपए के प्लॉट दिए जाने के आरोप लग रहे हैं।

siddaramaiah

पिछड़े वर्ग से हूं, इसीलिए रची जा रही साजिश- सिद्दारमैया
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दारमैया ने दावा किया है कि उनके खिलाफ इसलिए साजिश रची गई है, क्योंकि वे पिछड़े समुदाय से आते हैं और दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वे ऐसी साजिशों से डरने वाले नहीं हैं।

राजनीति कर रही है बीजेपी- कर्नाटक के मुख्यमंत्री
दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इस कथित घोटाले के खिलाफ शुक्रवार यानी 12 जुलाई को मुख्यमंत्री के गृहनगर मैसूर में एक बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। विपक्षी पार्टी के इसी एलान पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है।

सिद्दारमैया ने अपनी सफाई में कहा है, 'क्या हमने इसकी जांच (एमयूडीए घोटाला) के लिए नहीं कहा है....बीजेपी राजनीति के लिए ये सब कर रही है, अगर वे राजनीति करेंगे तो हमें भी राजनीति करनी होगी। उन्हें किसी के नेतृत्व में (प्रदर्शन) करने दीजिए, वे जेपी नड्डा (बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) की अगुवाई में करें। अगर वे ऐसा करेंगे, तो हम भी राजनीतिक तौर पर ऐसा करेंगे। क्या सिर्फ वही राजनीति कर सकते हैं? हमें भी पता है कि इसका राजनीतिक तौर पर कैसे मुकाबला किया जाए।'

दूसरी बार सीएम बन गया, इसलिए साजिश रची जा रही है- सिद्दारमैया
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उन्हें बताना होगा कि इसमें गैरकानूनी कहां है। हम कह रहे हैं कि सबकुछ कानूनी तौर पर हुआ है। उन्हें दिखाने दीजिए कि ये गैरकानूनी है।' वे बोले, 'बेवजह राजनीतिक वजहों से (मुझे निशाना बनाया जा रहा है)। वे राजनीति के चलते ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला है। क्योंकि, सिद्दारमैया जो कि पिछड़े वर्ग से है, दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गया है, लोगों को तकलीफ हो रही है, इसलिए साजिश रची जा रही है।'

घोटाले के आरोपों से खराब हो रही है कांग्रेस की छवि- कांग्रेस के नेता
भाजपा तो विपक्ष में है, लेकिन सच्चाई ये है कि कथित मूडा जमीन घोटाले का मुद्दा कांग्रेस के भीतर भी सुलग रहा है। पार्टी में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से अलग एक न्यूट्रल खेमा भी है, जिसने आलाकमान से कहा है कि घोटालों के आरोपों से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

घोटालों पर लीपापोती की कोशिशें की गईं, हम ऐसा नहीं होने देंगे- बीके हरिप्रसाद
प्रदेश से जुड़े दिग्गज कांग्रेसी बीके हरिप्रसाद और केएच मुनियप्पा ने मूडा और वाल्मीकि बोर्ड घोटाले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यहां तक कि इन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ दावा किया है कि इन घोटालों पर लीपापोती करने की कोशिशें चल रही हैं।

हरिप्रसाद के मुताबिक, 'सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से पार्टी की छवि को धक्का लग रहा है।' उनका दावा है कि 'मूडा और वाल्मीकि बोर्ड घोटाले को ढकने की कोशिशें की गईं। हम ऐसा नहीं होने देंगे, क्योंकि इनमें वंचितों और गरीब वर्गों से जुड़े फंड शामिल हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+