CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, कर्नाटक में लागू हुई 'पुरानी पेंशन व्यवस्था', जानें क्या है Old Pension Scheme?
Old Pension Scheme: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया है। इसके साथ ही कर्नाटक पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाला एक और कांग्रेस शासित राज्य बन गया है।
कर्नाटक सरकार ने 2006 के बाद भर्ती हुए लगभग 13,000 राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत कवर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। सीएम सिद्धारमैया ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी जब पेंशन को लेकर हड़ताल कर रहे थे तब उन्होंने उनकी मांग पूरी करने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "2006 के बाद भर्ती हुए राज्य सरकार के लगभग 13,000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का आदेश जारी किया गया है। चुनाव से पहले भी जब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर थे, तो मैंने वहां का दौरा किया था और इसे पूरा करने का वादा किया था।"
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से 13,000 एनपीएस कर्मचारियों के सभी परिवारों को राहत मिली होगी।"
यह भी देखें: Republic Day 2024: इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है? भारतीय संविधान को लागू हुए कितने वर्ष हुए?
क्या है पुरानी पेंशन योजना?
पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन के हकदार होते हैं। रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला मासिक पेंशन आम तौर पर व्यक्ति के अंतिम आहरित वेतन का आधा होता है।
पुरानी पेंशन योजना को दिसंबर 2003 में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद एक नई पेंशन योजना 1 अप्रैल 2004 को लागू की गई। इस नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी हर महीने अपने वेतन का एक हिस्सा पेंशन फंड में डालते हैं। इसके आधार पर, वो रिटायरमेंट पर एक साथ इक्कठे पूरी राशि के हकदार होते हैं।
यह भी देखें: Republic Day 2024: स्वतंत्रता के 29 महीने बाद लागू हुआ संविधान, 1947-1950 तक कैसे चला था हमारा देश?












Click it and Unblock the Notifications